{"_id":"5913536a4f1c1bba48850924","slug":"choupal-sensation-dead-body-police-investigate-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल में शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौपाल में शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
Updated Wed, 10 May 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल के गांव बुढनपुर बांगर में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मुखाला निवासी के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार बुढनपुर बांगर गांव की चौपाल में करीब 35 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक की पहचान मुखाला गांव निवासी सुरेंद्र के रूप में हुई है। फिलहाल मृतक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। इन्द्री पुलिस थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया की मुखाला गांव के सुरेंद्र का शव इंद्री के गांव बुढनपुर बांगर में मिला। जिसके सिर पर चोट का निशान हैं। यह चोट कैसे लगी, वह छत से गिरा या फिर किसी अन्य कारण से उसकी मौत हुई है, शव के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है।