फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Before picking up relatives from the court of young men grabbed for the OSD, Karnal

पहले युवकों को पकड़ा फिर ओएसडी के दरबार से परिजन भी उठा लिए

Thu, 29 Dec 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Thu, 29 Dec 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Before picking up relatives from the court of young men grabbed for the OSD, Karnal
पहले युवकों को पकड़ा फिर ओएसडी के दरबार से परिजन भी उठा लिए - फोटो : Amar Ujala
सीआईए वन टीम द्वारा चेन स्नैचिंग के मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। युवकों के कब्जे से चोरी की एक चेन बरामद की गई है, साथ ही रिमांड के दौरान उन्होंने स्नैचिंग की करीब 20 वारदातें भी कबूल की हैं। इनकी तलाश दिल्ली समेत, चेन्नई व बैंगलोर में चेन स्नैचिंग की वारदातें मानी हैं। तीनों स्टेट की पुलिस को भी इनकी तलाश है। दोनों बदमाशों को 2 जनवरी तक रिमांड पर लिया गया है। वहीं, पकड़े गए बदमाशों के परिजन सीआईए पुलिस द्वारा पैसे मांगने के आरोपों को लेकर सीएम कैंप आफिस ओएसडी के दरबार में पहुंचे। जैसे ही पुलिस को इसका पता लगा तो उन्होंने सीएम कैंप आफिस के बाहर से ही पुलिस ने युवकों के परिजनों को उठा लिया। काफी हंगामा होने के बाद मामला ओएसडी के पास पहुंचा तो देर शाम तक सीआईए वन के अतिरिक्त इंचार्ज मुकेश कुमार व सुरेंद्र कुमार को लाइन हाजिर करने के मौखिक आदेश दिये गए।
विज्ञापन


दरअसल, सीआईए वन पुलिस ने दिलीप निवासी जाटान खानपुर व सतबीर निवासी अहमदपुर झिंझाना को लालूपुरा मोड़ पर काबू किया था। दोनों के कब्जे से बाइक व बसंत बिहार निवासी बबीता की तोड़ी गई चेन बरामद की गई। 27 दिसंबर को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दोनों को सात दिन के रिमांड पर लिया था। इस दौरान बदमाशों ने स्नैचिंग की कई वारदातें कबूली। इसी दौरान गिरफ्तार किये गए बदमाशों के परिजन सीएम कैंप आफिस में ओएसडी अमरेंद्र सिंह के पास शिकायत लेकर पहुंचे। परिजनों ने आरोप लगाया कि सीआईए पुलिस उनके लड़कों छोड़ने के लिए पैसे मांग रही है। जैसे ही वे कैंप आफिस से शिकायत करके बाहर निकले तो सीआईए वन पुलिस ने कैंप आफिस के बाहर से ही परिजनों को काबू कर लिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। बताया जाता है कि डीएसपी जितेंद्र गहलावत ने मुकेश व सुरेंद्र कुमार को लाइन हाजिर रहने के मौखिक आदेश दिये हैं। हालांकि, इस मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन


कई प्रदेशों में कर रखी हैं वारदातें
पकड़े गए दोनों बदमाशों ने पूछताछ में कबूला है कि उन्होंने करनाल समेत दिल्ली, चैन्नई व बैंगलोर में भी चेन स्नैचिंग कई वारदातें कबूल की हैं। सीआईए का कहना है कि यह अंतर्राज्ययीय गिरोह के सदस्य हैं और इनसे कई अन्य अहम मामले भी सुलझ सकते हैं। सीआईए पुलिस ने बताया कि उनके अन्य साथियों को भी काबू करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed