{"_id":"50358aa4dd91031a181a76aa7159e5cb","slug":"b-tech-student-had-jumped-into-the-canal-life-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक के छात्र ने नहर में कूदकर दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीटेक के छात्र ने नहर में कूदकर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Fri, 11 Sep 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
मधुबन कांपलेक्स में रह रहे बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने छात्र के शव को मूनक हैड के पास नहर से बरामद कर लिया है। पुलिस को छात्र का साइकिल झिलमिल ढाबे के पास से और बैग नहर के पास से मिला है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार औरंगाबाद निवासी 24 वर्षीय रवि बीटेक का अंतिम वर्ष का छात्र था। वह अपने परिवार के साथ मधुबन पुलिस के सरकारी क्वार्टर में रह रहा था। वह कई दिनों से तनाव में चल रहा था। तनाव के चलते उसने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की सूचना जब छात्र के परिजनों को मिली तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छात्र की नहर में तलाश शुरू की। पुलिस ने छात्र के शव को मूनक हैड के पास नहर से बरामद कर लिया। पुलिस ने परिजनों द्वारा छात्र के शव की शिनाख्त करने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की कई पहलुओं से जांच की जा रही है।
विज्ञापन