{"_id":"63dd6e797734966bf3169300","slug":"attempt-to-crush-dsp-with-dumper-who-went-to-stop-illegal-mining-in-karnal-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: अवैध खनन रोकने गए डीएसपी को डंपर से कुचलने का प्रयास, आरोपी मौके से तीन डंपर लेकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Karnal: अवैध खनन रोकने गए डीएसपी को डंपर से कुचलने का प्रयास, आरोपी मौके से तीन डंपर लेकर फरार
Sat, 04 Feb 2023 01:58 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 04 Feb 2023 01:58 AM IST
सार
नगला मेघा के पास खेत में खनन की सूचना पर पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंची थी। पुलिस बल के सामने से ही खनन सामग्री से भरे तीन डंपर चालक फरार हो गए। जेसीबी, बाइक और ट्रैक्टर ट्रालियों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। वाहन स्वामियों को चिह्नित कर 42 लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची एसडीएम अदिति और अन्य अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के करनाल जिले के नगला मेघा में शुक्रवार की सुबह अवैध खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जब डंपर की घेराबंदी की तो चालक ने डीएसपी को कुचलने का प्रयास किया। किसी तरह डीएसपी ने अपनी जान बचाई। इस दौरान आरोपी मौके से तीन डंपर लेकर फरार हो गए, जबकि पुलिस टीम ने मौके से एक जेसीबी, दो बाइक, दो ट्रैक्टर ट्राली और चार बुग्गियों को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, नगला मेघा के खेतों में शुक्रवार को कुछ लोग रेत का अवैध खनन कर रहे थे। डंपर में रेत भरकर ले जाया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम अदिति और डीएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के काफिले को देखते ही आरोपी डंपर लेकर भागने लगे।
विज्ञापन
इस दौरान डीएसपी ने साहस दिखाते हुए आरोपियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने डंपर को रोकने की जगह और तेज दौड़ा दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने डीएसपी को कुचलने की कोशिश की। डीएसपी ने जैसे-तैसे पीछे हटकर खुद की जान बचाई। घटना के बाद पुलिस बल की मौजूदगी में ही खनन सामग्री से भरे तीन डंपर के चालक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने एक जेसीबी, दो बाइक, दो ट्रैक्टर ट्रॉली और चार बुग्गियों कोकब्जे में ले लिया। पुलिस ने वाहन स्वामियों को चिह्नित कर उन पर 42 लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। पुलिस की ओर से सभी आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है, जिसके बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
गढ़ीबरल रकबा और नगला मेघा के बीच खेतों में अवैध खनन किए जाने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर एक टीम पहुंची थी, जहां पर एक जेसीबी से खनन कर तीन डंपरों में भरा जा रहा था। पुलिस को देखकर दो डंपर चालक वाहन समेत फरार हो गए, जबकि तीसरे को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी डंपर चालक ने डीएसपी को कुचलने का प्रयास किया। डीएसपी ने पीछे हटकर अपनी जान बचाई। इस मामले में खनन अधिकारी जांच कर रहे हैं कि कितने क्षेत्र से अवैध खनन हुआ है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। -अदिति, एसडीएम घरौंडा