फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Assigned to perform for the arrest memo DC, karnal, demand of arrest , karnal

गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन कर डीसी को सौंपा ज्ञापन

Wed, 06 Jul 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Wed, 06 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Assigned to perform for the arrest memo DC, karnal, demand of arrest , karnal
गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

करनाल के मेरठ रोड स्थित पृथ्वी विहार में 11 जून को सुशील कुमार (38) उर्फ बबलू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने को लेकर मंगलवार को परिजनों ने कर्ण पार्क में इकट्ठे होकर शहर में प्रदर्शन करते हुए डीसी कार्यालय पहुंचे। परिजनों ने उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ को ज्ञापन सौंपकर मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और आर्थिक सहायता की मांग की है।

विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि उन्होंने डीएसपी जितेंद्र गहलावत के आश्वासन के बाद ही सुशील का शव लेकर शव का संस्कार किया था लेकिन अब तक भी मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। सुशील के परिजनों ने आरोप लगाया कि 11 जून को रात घर में घुसकर आरोपियों ने नाम पूछकर उस पर दो गोली चलाई थी। जिसमें से एक गोली युवक को लगने से उसकी मौत हो गई थी। गोली चलाने वाले एक आरोपी को परिजनों ने पहचान लिया था। युवक की मृत्यु के बाद परिजनों ने आरोपियों की मांग को लेकर अस्पताल परिसर में भी बवाल काटा था और शव लेने से इंकार कर दिया था। डीएसपी जितेंद्र गहलावत द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। लेकिन आज भी मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन


डीसी को दिए ज्ञापन में सुशील की पत्नी मुनेश ने बताया कि पुलिस व प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। लेकिन हत्या का मुख्य आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। मृतक की पत्नी मुनेश ने डीसी से गुहार लगाई कि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ कर कड़ी सजा दी जाए। उसने कहा कि वह गरीब और असहाय है। उसके पास आमदनी का कोई साधन नहीं है। पीड़िता ने उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ से सरकारी नौकरी दिए जाने व बीस लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed