फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Allegation of born son after medicine, caught red

बेटा होने की दवाई देने का आरोप, छापेमारी

Wed, 16 Dec 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Wed, 16 Dec 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में बेटा होने की दवाई देने और बिना डिग्री के प्रेक्टिस करने के आरोप पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक क्लीनिक पर छापेमारी की। पुलिस ने दवाइयां सील कर दी हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कथित डाक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम का नेतृत्व कर रहे डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजेंद्र कुमार जब टीम के साथ बंगाली क्लीनिक पर अचानक निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां पर मौजूद चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। डॉ. राजेंद्र कुमार एवं डॉ. कृष्णकांत ने वहां पर कई दवाईयों के साथ-साथ सीरिंजों के सैंपल भी भरे। इसके अलावा, दवाइयां भी सील की गई। डा. राजेंद्र ने बताया कि किसी ने तरावड़ी के बंगाली क्लीनिक की शिकायत सीएम विंडो पर की थी। शिकायत के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अचानक मंगलवार को तरावड़ी के क्लीनिक पर औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कुछ संदिग्ध दवाइयां मिली हैं, इनके सैंपल ले लिए हैं, इन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। आरोप है कि क्लीनिक पर बेटा होने की दवाई भी दी जाती थी, इसलिए दवाइयों की जांच की जाएगी। तरावड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ तरावड़ी थाने में धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed