फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   After the 150 commission workers and peasants enter on the case

मजदूरों के बाद अब 150 आढ़ती व किसानों पर केस दर्ज

Thu, 08 Oct 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Thu, 08 Oct 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन

नई अनाजमंडी में आढ़ती, किसान और मजदूरों के बीच मारपीट के मामले में सिटी थाना पुलिस ने मजदूरों के बाद अब 150 आढ़तियों और किसानों के खिलाफ केस दर्ज किया है। क्रास केस होने के बाद अब दोनों ही पक्ष के लोगों की सांसें फूल गई हैं। उधर, सेक्टर-चार चौकी पुलिस ने तीन आरोपी मजदूरों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में नया पेंच यह आ गया है कि हरियाणा रोडवेज के मजदूर नेताओं ने मीटिंग करके चेताया है कि चार दिन में आढ़तियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह रोडवेज का चक्का जाम कर देंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

विज्ञापन


बता दें कि सोमवार सुबह मजदूरों ने मांगों को लेकर पंखा बंद किया हुआ था। इस पर किसान धान को साफ करने के लिए खुद ही पंखा लगाकर साफ करने लगे। इस पर मजदूर भड़क गए और किसान और आढ़तियों पर हमला बोल दिया। बीच बचाव करने आई महिलाओं को भी पीटा गया। इसके बाद मजदूर मार्केट कमेटी ऑफिस का घेराव करने गए। ऑफिस तक मजदूर पहुंचे थे कि आढ़ती व किसानों ने मजदूरों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इसमें किसान, आढ़ती के अलावा मजदूर भी घायल हो गए।
विज्ञापन


सिटी थाना पुलिस ने किसान व आढ़तियों की शिकायत पर ठेकेदारों समेत 50 से 60 मजदूरों पर केस दर्ज कर लिया था। बुधवार को मजदूरों की शिकायत पर 150 आढ़ती व किसानों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में सेक्टर-चार चौकी के जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि मजदूर गणेश साह, धर्मबीर पासवान, राम नारायण को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां उन्हें जिला जेल भेज दिया है। सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि मामले में क्रॉस केस दर्ज हो गया है। निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आढ़तियों की गिरफ्तारी नहीं तो रोडवेज करेगी चक्का जाम
करनाल। हरियाणा रोडवेज के करनाल बस स्टैंड पर बुधवार को हरियाणा रोडवेज के मजदूर नेताओं की मीटिंग हुई। इसमें प्रदेशाध्यक्ष आजाद सिंह मलिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। आजाद सिंह मलिक ने कहा कि चार दिनों में आढ़तियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो रोडवेज का चक्का जाम कर दिया जाएगा। आजाद सिंह मलिक ने बताया कि आढ़ती मजदूरों को तीन रुपये 40 रुपये प्रति क्विंटल की मजदूरी दे रहे हैं, जबकि किसानों से छह रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से मजदूरी काट रहे हैं। किसान पहले ही रेट कम मिलने से परेशान हैं।


ऊपर से आढ़ती उन्हें लूटने में लगे हैं। यदि पुलिस ने चार दिन में आढ़तियों की गिरफ्तारी नहीं की तो रोडवेज चक्का जाम करके विरोध जताएगी। इस अवसर पर करनाल डिपो के प्रधान बल सिंह शामगढ़, सतपाल रोहिल्ला, रमन सैनी, शमशेर सिंह मलिक, प्रताप सिंह, प्रवेश कुमार, सतनाम सिंह, कृपाल सिंह, वेद, सुरेंद्र कुमार, निशान सिंह, तसवीर सिंह, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed