फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A teenager who went to study in a madrasa in Shamli area was raped, Case on Maulana

Karnal: शामली स्थित मदरसे में पढ़ने गई किशोरी से दुष्कर्म, मौलाना पर केस, पांच घंटे तक हैवानियत का आरोप

Tue, 08 Aug 2023 11:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 08 Aug 2023 11:04 PM IST
सार

सूचना पर बाल कल्याण समिति करनाल की टीम शामली पहुंची और पीड़िता को मुक्त कराया। मेडिकल कराने के बाद महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। जीरो एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच के लिए शामली स्थानांतरित किया है।

विज्ञापन
A teenager who went to study in a madrasa in Shamli area was raped, Case on Maulana
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली स्थित एक मदरसे में पढ़ने गई 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना में आरोपी कोई और नहीं बल्कि मदरसे का मौलाना बताया जा रहा है। पीड़ित किशोरी की शिकायत पर करनाल पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच के लिए मामला संबंधित थाने को स्थानांतरित कर दिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बताया गया है कि नाबालिग 20 जून को शामली स्थित गढ़ी पुख्ता गांव स्थित मदरसे में पढ़ने के लिए गई थी। आरोप है कि मदरसे में करीब 10 दिन रहने के बाद मौलाना ने उससे अभद्रता शुरू कर दी। इसके बाद एक दिन उसने नाबालिग को अपने कमरे में बुलाया और करीब पांच घंटे तक उसके साथ हैवानियत की।
विज्ञापन


इस मामले की सूचना जब बाल कल्याण समिति करनाल को मिली तो यहां की टीम शामली पहुंची, जिनके समक्ष पीड़ित नाबालिग ने आपबीती बयां की। इसके बाद टीम नाबालिग को अपने साथ करनाल ले आई, जहां उसका मेडिकल कराने के बाद महिला थाने में आरोपी मौलाना के खिलाफ शिकायत दी गई, जिस पर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर मौलाना ने नाबालिग की पिटाई भी की
आरोप है कि जब नाबालिग ने मौलाना की हरकतों का विरोध किया तो उसे बुरी तरह पीटा गया। मौलाना उसके साथ गलत हरकत करता रहा। नाबालिग मदरसे से निकलना चाहती थी, लेकिन मौलाना उसे बाहर नहीं निकलने देता था।


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें डरी सहमी पीड़िता अपनी आपबीती बयां करती नजर आ रही है।

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में मेडिकल कराने के बाद जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए मामले को शामली स्थानांतरित किया गया है। -कनुप्रिया, महिला थाना प्रभारी करनाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed