फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   सरकारी अस्पताल के डॉक्टर को दी धमकी।

सरकारी अस्पताल के डॉक्टर को दी धमकी।

Sun, 10 Mar 2019 09:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल के डॉक्टर को दी धमकी।
दवा देने में हुई देरी तो डॉक्टर को दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
असंध (करनाल)। शहर के सरकारी अस्पताल के बच्ची को दवाई देने में देरी के कारण पिता-पुत्र ने डॉक्टर को जान से मारने की धमकी दे डाली। पिता पुत्र एक छोटी बच्ची को दवाई दिलवाने के लिए अस्पताल आये थे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डॉक्टर जयपाल चहल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया वह अस्पताल में ओपीडी देख रहे थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वार्ड 6 निवासी प्रिंस अपनी तीन वर्षीय बेटी गुरनाज को लेकर जबरदस्ती कमरे में घुसने लगा। आरोपी प्रिंस ने पहले उसकी बेटी को देखने की बात कही। इस पर उसे समझाया कि लाइन में लगकर अपने बच्चे को दिखाओ। इसी दौरान प्रिंस का पिता होशियार सिंह भी कमरे में अंदर आ गया और पहले उसकी पोती को देखने की जिद्द करने लगा। समझाने के बाद भी दोनों पिता पुत्र नहीं माने। बाद में दोनों ने डॉक्टर के साथ बदतमीजी व गाली-गलौच की और जान से मारने और देख लेने की धमकी दी। इसके बाद रात पौने नौ बजे भी उसके पास एक फोन से कॉल आई और उसे धमकी दी। वहीं, रात को साढ़े नौ से रात साढ़े 11 बजे तक व्हाट्सएप पर भी गाली के मैसेज और धमकी दी गई। जगबीर सिंह थाना प्रभारी ने बताया कि विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed