फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाले कॉमर्स के विद्यार्थी ने 32 हजार रुपए नहीं दिए तो किया अपहरण, दो गिरफ्तार

क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाले कॉमर्स के विद्यार्थी ने 32 हजार रुपए नहीं दिए तो किया अपहरण, दो गिरफ्तार

Mon, 25 Feb 2019 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाले कॉमर्स के विद्यार्थी ने 32 हजार रुपए नहीं दिए तो किया अपहरण, दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाले कॉमर्स के छात्र ने जब सट्टा लगवाने वालों को रुपये नहीं दिए तो उन्होंने उस छात्र का अपहरण और परिजनों से फोन कर सट्टे के 32 हजार रुपये मांगे। परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों सनोज व मोनू का गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट में पेश एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।

पुलिस को दी शिकायत में कॉमर्स के नाबालिग छात्र के पिता ने बताया कि उसका बेटा 17 साल का है और एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता है। उसके मोबाइल पर एक फोन आया कि आपका बेटा हमारे पास है। उसने हमारे सट्टे के 32 हजार रुपये देने हैं। रुपये देकर अपने बेटे को ले जाओ। यह सुनते ही उन्होंने आरोपी को कहा कि उनके बेटे से बात कराए। उसके बेटे ने बताया कि उसे सनोज नाम का एक व्यक्ति मिला था। उसने बहलाफुसलाकर क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने को कहा था, जब उसने कहा कि उसके पास रुपये नहीं है तो सनौज ने कहा कि उसका दोस्त मोनू है फाइनेंस का काम करता है और सट्टे वालों को रुपये भी देता है। मोनू से रुपये लेकर उसने सट्टा लगा दिया तो पहले दिन वह छह हजार रुपये जीत गया था। फिर वह 32 हजार रुपये हार गया। इसके बाद मोनू ने उसे अपने दफ्तर में ही बैठा लिया कि उसे रुपये चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed