फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   मधुबन व इंद्री के गांव खेड़ा में छापेमारी कर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो छोलाझाप डॉक्टरों को पकड़ा

मधुबन व इंद्री के गांव खेड़ा में छापेमारी कर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो छोलाझाप डॉक्टरों को पकड़ा

Thu, 10 Jan 2019 01:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
मधुबन व इंद्री के गांव खेड़ा में छापेमारी कर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो छोलाझाप डॉक्टरों को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इंद्री के गांव खेड़ा व मधुबन की अशोक विहार कॉलोनी में झोलाछाप डॉक्टरों की दुकानों पर छापेमारी की। मधुबन में देर रात को टीम जांच करती रही। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों आरोपियों को इंद्री और मधुबन थाना पुलिस के हवाले भी कर दिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डिप्टी सीएमओ राजेश गौरिया ने बताया कि बिना डिग्री के मरीजों का इलाज करने वाले झोला छाप डॉक्टरों की शिकायत मिलने पर सीएमओ के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया। टीम में डॉक्टर मनोज रंगा, डॉ. नीरज, ड्रग कंट्रोल ऑफिसर सुनील दहिया, हरिश, सुभाष, कश्मीरी, सतीश आदि शामिल थे। सबसे पहले इंद्री के गांव खेड़ा में छापेमारी की जहां एसके मेडिकल स्टोर पर संचालक अनिल कुमार अवैध क्लीनिक चलाता पाया गया। जब उसे मेडिकल डिग्री मांगी को वह दिखा नहीं पाया। मेडिकल स्टोर पर आरोपी मरीजों को इलाज करता था। मौके पर यूज हुए इंजेक्शन, सिरिंज सहित मेडिकल उपकरण भी बरामद किए गए हैं। आरोपी अनिल कुमार के खिलाफ इंद्री थाना में इंडिया मेडिकल काउंसिल एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करा पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इसके बाद टीम देर शाम को मधुबन स्थित अशोक विहार में कौशल क्लीनिक पर पहुंची। वहां भी जोग्रेंद्र सिंह बिना किसी मेडिकल डिग्री के मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहा था, मरीजों का इलाज करता पाया गया। इस झोलाछाप डॉक्टर को भी मधुबन पुलिस के हवाले किया गया और इसकी दुकान से भी यूज हुए इंजेक्शन, सिरिंज सहित मेडिकल उपकरण बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed