{"_id":"5c69b30fbdec222b6e16d2ec","slug":"51550430991-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हर्षा माल के अंदर दुकान खरीदने वाले 34 लोगों को भी नगर निगम ने भेजे नोटिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब हर्षा माल के अंदर दुकान खरीदने वाले 34 लोगों को भी नगर निगम ने भेजे नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। बकाया करीब 115 करोड़ रुपये वसूलने को लेकर अब नगर निगम हरकत में आ गया है। सेक्टर-12 स्थित हर्षा मॉल पर बकाया 3.9 करोड़ रुपये के मामले में निगम पहले ही 20 दिन का चेतावनी नोटिस दे चुका है। अब निगम की टैक्स ब्रांच की ओर से माल के अंदर दुकान खरीदने वाले 34 लोगों को भी नोटिस थमाए गए हैं। निगम के अधिकारियों के अनुसार, इन दुकानदारों पर करीब 54 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों हर्षा माल के अंदर प्रॉपर्टी टैक्स बकाया होने के बावजूद सिनेमा ऑपरेटिंग लाइसेंस थमा दिया गया। इस मामले में अमर उजाला ने सिलसिलेवार समाचार प्रकाशित किए। इस पर संज्ञान लेते हुए नगर निगम को हर्षा माल को 20 दिन का अल्टीमेटम नोटिस जारी किया गया। इसका असर ये हुआ कि हर्षा माल के प्रबंधन को निगम की याद आई। अब हर्षा माल प्रबंधन द्वारा निगम को दिए गए दस्तावेज दिए गए हैं। इनमें बताया गया है कि 3.0 करोड़ रुपए प्रापर्टी टैक्स अकेले उनका नहीं है, बल्कि माल के अंदर दुकान खरीदने वाले लोग भी इसमें शामिल हैं। नगर निगम की टैक्स ब्रांच द्वारा अब इन 34 लोगों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। निगम टैक्स ब्रांच के जोनल अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि इन 34 लोगों पर करीब 54 लाख रुपए का प्रापर्टी टैक्स बकाया है।
सरकारी विभागों से टैक्स वसूली को कानूनी कार्रवाई की तैयारी में
वहीं, सरकारी विभागों पर बकाया करीब 100 करोड़ रुपये के प्रापर्टी टैक्स वसूलने को लेकर भी नगर निगम कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है। नगर निगम की ओर से अब तक केंद्रीय व प्रदेश के कई कार्यालयों को नोटिस भेज चुका है, बावजूद इसके इन विभागों पर कोई असर नहीं हो रहा है। अब नगर निगम बड़े बकायादारों पर कानूनी कार्रवाई को लेकर कानूनी मशवरा ले रहा है। इस बारे में नगर निगम के डीएमसी धीरज कुमार का कहना है कि हमारा प्रयास है कि बकाया प्रापर्टी टैक्स वसूला जाए। शहर के लोगों को भी चाहिए कि 28 फरवरी तक टैक्स पर ब्याज माफी चल रही है, इसलिए इस योजना का लाभ लेना चाहिए।