{"_id":"5bc0f701bdec2269c0436339","slug":"51539372801-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दो दोस्तों को ट्रक ने कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार दो दोस्तों को ट्रक ने कुचला
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। महाराजा अग्रसेन चौक के पास पीडब्ल्यूडी के ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। इससे दोनो परिवारों में मातम छा गया। शुक्रवार सुबह दो दोस्त बसंत विहार निवासी साहिल व पानीपत के असंध कलां गांव का रहने वाला बंटी अपनी मोटरसाइकिल से आईटीआई चौक की तरफ जा रहे थे। एनडीआरआई के पास ज्वैलर्स होटल के सामने ट्रक की चपेट में आ गए और बुरी तरह से घायल हो गए। बाद में उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें कि बंटी अपने मामा के यहां बड़ी वाल्मीकि कालोनी मॉडल टाउन में आया हुआ था। वह अपने दोस्त साहिल के साथ घर से निकला था। सुबह 11 बजे उनके परिजनों को यह खबर लगी। दोनो परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई।