फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   महिला को बहलाकर उतारे सोने के कंगन, नकली देकर फरार

महिला को बहलाकर उतारे सोने के कंगन, नकली देकर फरार

Sat, 13 Oct 2018 12:57 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
महिला को बहलाकर उतारे सोने के कंगन, नकली देकर फरार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। कुंजपुरा रोड पर एक महिला से दो युवकों ने पुलिस वाला बनकर सोने के कंगन उतरवा लिए और उन्हें लेकर वह फरार हो गए। महिला जब तक कुछ समझ पाती, तब तक युवक गायब हो चुके थे। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।

माडल टाउन निवासी महिला कौशल्या ने बताया कि वह अपने काम से जा रही थी, तभी दो युवक पुलिस की वर्दी में मोटरसाइकिल से पहुंचे। इन लोगों ने महिला से कहा कि यहां एक महिला की हत्या हो चुकी है और आप अपनी सुरक्षा के लिए जेवर उतारकर उन्हें दे दें। वह बाद में वापस कर देंगे। इसके बाद इस महिला ने अपने जेवर उतारकर कागज में लपेटकर इन युवकों को दे दिए। यह युवक इन जेवरात को लेकर फरार हो गए। इससे पहले भी इस तरह की घटना करनाल में हो चुकी है। सेक्टर-7 में भी एक महिला से कंगन उतरवाकर पुलिस की वर्दी में युवक ले गए थे। मौके पर सिविल लाइन और सिटी पुलिस की टीम पहुंची। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन की जा रही है। सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि बदमाशों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed