{"_id":"5b577a0a4f1c1b19208b6956","slug":"31532459530-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बूथ में खून देखकर सिक्योरिटी गार्ड के मर्डर की उड़ी अफवाह, जांच की तो पता चला लगी थी चोट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम बूथ में खून देखकर सिक्योरिटी गार्ड के मर्डर की उड़ी अफवाह, जांच की तो पता चला लगी थी चोट
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। सदर बाजार चौकी के समीप ओरिएंटल बैंक के एटीएम बूथ में खून देखकर आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया और काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने सोचा की सिक्योरिटी गार्ड की किसी ने हत्या कर दी है और उसका शव भी साथ ले गए हैं। खून देखकर लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच की तो पता चला की बैंक में तैनात सिक्योरिटी गार्ड को रात के समय में टांग पर चोट लग गई थी। उसकी टांग खून बह रहा था तो वह एटीएम बूथ में ही बैठ गया था। इस कारण बूथ के फर्श पर खून फैल गया। इसके बाद अल सुबह सिक्योरिटी गार्ड अस्पताल चला गया। इस बात का पता लगने पर ही कॉलोनी वासियों ने राहत की सांस ली। इस सूचना से हर कोई डरा हुआ था। जांच अधिकारी जय नारायण ने बताया कि मर्डर होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की गई, तो पता चला की बैंक के गार्ड को चोट लगने के कारण खून बिखरा हुआ था। मर्डर की सूचना अफवाह निकली।