फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद भी नहीं थम रहा अवैध खनन

प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद भी नहीं थम रहा अवैध खनन

Fri, 15 Mar 2019 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद भी नहीं थम रहा अवैध खनन

विज्ञापन
इंद्री (करनाल)। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाली खट्टर सरकार में अवैध रेत खनन धड़ल्ले से चल रहा है। पुलिस प्रशासन और माइनिंग विभाग के लाख प्रयासों के बाद भी रेत माफिया रेत बेचकर मोटी कमाई कर रहे हैं। इस पर प्रशासन पूर्ण रोक लगाने में नाकाम साबित हो रहा है।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के राज्य सरकारों को सख्त आदेश है कि अवैध माइनिंग किसी भी सूरत में ना हो, परंतु इंद्री क्षेत्र से गुजरने वाली यमुना नदी से सटे गांव चंद्राव में करीब 100 एकड़ यमुना नदी का सीना रेत माफिया द्वारा छलनी कर दिया गया है। रेत माफिया अवैध खनन कर चांदी कूट रहे हैं। हालांकि, पिछले दिनों खबरें प्रकाशित होने के बाद जहां पुलिस विभाग ने चंद्राव में एक पीसीआर नियमित गश्त करने के लिए नियुक्त की थी।
विज्ञापन

वहीं, माइनिंग विभाग की जिला अधिकारी ने भी मौका मुआयना कर रिपोर्ट बनाकर कार्यवाही करने के लिए पुलिस के पास भेज दी थी। इससे खनन माफिया में हड़कंप मच गया था, परंतु तू डाल डाल मैं पात पात वाली कहावत पर चलते हुए खनन माफिया पीसीआर के निकलते ही खनन शुरू कर देते है। सूत्रों की माने तो खनन माफिया और रेत भरने वाली लेबर के स्थानीय होने के कारण ही प्रशासन अवैध खनन पर पूर्ण अंकुश नहीं लगा पा रहा है। क्योंकि स्थानीय व्यक्ति प्रशासन की हर गतिविधि और क्षेत्र के सभी रास्तों से भलीभांति परिचित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा अवैध खनन : गुप्ता
इस मामले में जिला खनन अधिकारी माधवी गुप्ता ने कहा कि चंद्राव से हो रहे अवैध रेत खनन का मामला संज्ञान में आते ही पुलिस प्रशासन से बातचीत कर चंद्राव में पुलिस कर्मियों को नियमित गश्त के लिए नियुक्त कर दिया गया है। जिन व्यक्तियों की जमीन में अवैध खनन हुआ है, उनके खिलाफ कार्यवाही करने के लिए पुलिस को लिख दिया गया है। क्षेत्र में अवैध माइनिंग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अतिरिक्त, क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी सूरत में चलने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed