फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, गांव चंद्राव में बढ़ाई एसएचओ व पीसीआर की गश्त

अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, गांव चंद्राव में बढ़ाई एसएचओ व पीसीआर की गश्त

Fri, 08 Mar 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, गांव चंद्राव में बढ़ाई एसएचओ व पीसीआर की गश्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इंद्री (करनाल)। इंद्री क्षेत्र से गुजर रही यमुना नदी और नहरों में हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए पुलिस अब हरकत में आई है, क्योंकि माइनिंग अधिकारी ने पुलिस की मदद न मिलने की बात कहकर बुधवार को अवैध खनन से भरे वाहनों को छोड़ दिया था। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर पर संज्ञान लेते हुए एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने डीएसपी को अवैध खनन को रोकने के लिए निर्देश दिए। इस लिए वीरवार को इंद्री डीएसपी रणधीर सिंह ने पुलिस बल के साथ यमुना घाटों पर छापेमारी की और गांव जैनपुर के पास अवैध खनन कर रही जेसीबी और दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों का कब्जे में ले लिया है।

गांव चंद्राव में एसएचओ और पीसीआर करेगी गश्त
गांव चंद्राव में धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा है। इस पर डीएसपी रणधीर सिंह ने बताया कि यमुना नदी में हो रहे अवैध खनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव चंद्राव के पास मुख्य सड़क पर एक पीसीआर निरंतर गश्त करेंगी और साथ ही इंद्री थाना एसएचओ भी समय-समय पर गश्त करेंगे।
विज्ञापन


ये है मामला, 100 एकड़ में हो रहा है अवैध खनन, अधिकारी बन रहे हैं अंजान
बता दें यमुना नदी से सटे गांव चंद्राव के पास से यमुना नदी से खनन माफियाओं द्वारा दिन रात खनन किया जा रहा है। अवैध खनन माफिया करीब 100 एकड़ में यमुना नदी से प्रतिदिन दर्जनों वाहन रेत से भरे हुए निकाल रहे हैं। इस अवैध खनन से अधिकारी अंजान बने हुए हैं, जब माइनिंग अधिकारी के संज्ञान में यह मामला लाया गया तो उन्होंने कार्रवाई के लिए एक अधिकारी को बुधवार को मौके पर भेजा वहां उसने पुलिस का सहयोग न मिलने की बात कहकर अवैध खनन से भरे वाहन छोड़ दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed