{"_id":"5c5c30a3bdec220f122093a0","slug":"201549545635-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय में नशीला पदार्थ मिला उड़ाए 50 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
निसिंग (करनाल)। चाय में नशीली दवाई मिलाकर एक बुजुर्ग से 50 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। बधनारा रोड स्थित डेरा निवासी करीब 70 वर्षीय अजीत सिंह ने बताया कि बुधवार करीब साढ़े 12 बजे पीएनबी शाखा निसिंग से 50 हजार निकलवाए थे। पैसे लेकर एलआईसी की किस्त जमा करवाने के लिए एलआईसी कार्यालय में जा रहा था। बीच रास्ते में दो अज्ञात व्यक्तियों मिले। एक ने कहा कि उसके पास एक लाख रुपये हैं। मेरा नौकर यहां आने वाला है। उसे 50 हजार रुपये देने हैं। ज्यादा पैसे देखकर वह ज्यादा पैसे मांगेगा। इसलिए 50 हजार आप अपने पास रख लो। इसके बाद वह उसे अपने साथ चाय पिलाने ले गए। दोनों ने उसकी चाय में नशीला पदार्थ डाल दिया। चाय पीते ही वह बेहोश हो गया। होश आया तो खुद को शहर के निजी अस्पताल में पाया। जेब से नोटों के आकार के कागज के टुकड़े मिले। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना निसिंग पुलिस को दी है। थाना प्रभारी जनकराज ने कहा कि यह मामला उनकी जानकारी में आया है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।