फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   पर्वू सरपंच के फार्म हाउस पर मिला ट्रैक्टर चालक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

पर्वू सरपंच के फार्म हाउस पर मिला ट्रैक्टर चालक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 02 Jun 2018 12:05 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
पर्वू सरपंच के फार्म हाउस पर मिला ट्रैक्टर चालक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

निगदू (करनाल)। गांव सावंत के पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार के फार्म हाउस पर बने शिव शक्ति धर्म कांटा पर उनके ट्रैक्टर चालक महेंद्र सिंह (42) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों का आरोप है कि महेंद्र की हत्या के बाद उसका शव फेंका गया है। शव पर तेजधार हथियार व चोट के निशान भी मिले हैं। परिजनों ने पूर्व सरपंच व अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराने को काफी देर तक हंगामा किया। इस पर डीएसपी राजीव ने आश्वासन दिया तो वे शांत हुए। वहीं, दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया। परिजन पहले एफआईआर दर्ज करने पर अड़े रहे। स्थिति बिगड़ी देख खुद एसपी सुरेंद्र भौरिया मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। देर शाम पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
परिजनों ने बताया कि महेंद्र सिंह के पास तीन बच्चे हैं, जोकि मजदूरी करके अपने घर चला रहा था। उन्होंने बताया कि महेंद्र सिंह करीब 2 साल पहले भी पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार के पास खेतों में टैक्ट्रर चलाने के काम करता था। बीच में कुछ कहासुनी होने के कारण महेंद्र काम छोड़ कर चला गया था। अब फिर से दोबारा उन्होंने महेंद्र सिंह को बहला-फुसलाकर अपने खेतों में रख लिया था। मृतक के भाई संजीव ने बताया कि सुबह उन्हें सूचना दी गई कि महेंद्र को हार्ट अटैक आ गया है। जब वे खेत में पहुंचे तो महेंद्र सिंह का शव एक कमरे के पास नीचे पड़ा हुआ था, इस पर तेज हथियारों से वार किया हुआ था। मृतक के कान, नाक व सिर से खून बहाया हुआ था। संजीव ने खेत के मालिक व गांव के पूर्व सरपंच व उसके अन्य भाइयों पर महेंद्र की हत्या का आरोप लगाया है। संजीव ने बताया कि कुछ दिन पहले महेंद्र ने बताया कि उसके मालिक उसके साथ गाली गलौच व मारपीट करते हैं।
विज्ञापन


एंबुलेंस रोकने की कोशिश, डीएसपी बोले, दिलाऊंगा न्याय
गांव सावंत में जिस समय मृतक महेन्द्र सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल ले जाया जा रहा था तो सड़क के किनारे खड़ी मृतक की मां, पत्नी, 3 बच्चे व अन्य परिजनों ने एंबुलेंस को रोकने को कहा। एंबुलेस न रुकने पर परिजन जोर-जोर रोने लगे और मृतक महेंद्र सिंह का शव देखने को कहने लगे। लेकिन पुलिस बल ने परिजनों को दूर कर एंबुलेंस को मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेज दिया। वहीं, पास में खड़े करनाल डीएसपी राजीव को परिजनों ने कहा कि खेत के मालिक ने ही उनके बेटे को मारा है। इस पर डीएसपी राजीव ने परिजनों के आगे हाथ जोड़ कर कहा कि वो उनके बेटे के कातिल को पकड़ कर जल्द से जल्द उन्हें इंसाफ दिलाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई : डीएसपी
गांव सावंत में पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार के फार्म हाउस जहां पर पहले गत्ता फैक्टरी थी, जोकि इस समय बंद है। फार्म हाउस पर गांव के ही महेंद्र सिंह का शव मिला है। एफएसएल की टीम द्वारा तथ्य जुटाएं गए हैं। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति क्लीयर हो सकेगी। फिलहाल शिकायत के आधार पर पूर्व सरपंच कृष्ण समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।- राजीव कुमार, डीएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed