फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   दिल्ली से लाइन लेकर अपने ग्राहकों से मैच पर लगवाता था सट्टा, पुलिस ने सेक्टर-4 में छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा

दिल्ली से लाइन लेकर अपने ग्राहकों से मैच पर लगवाता था सट्टा, पुलिस ने सेक्टर-4 में छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा

Mon, 29 Apr 2019 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली से लाइन लेकर अपने ग्राहकों से मैच पर लगवाता था सट्टा, पुलिस ने सेक्टर-4 में छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। पुलिस की सीआईए-2 टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-4 में हाउस नंबर 1722 में शाम को छापामारा और वहां से आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही 56 मोबाइलों से बना सट्टे का कंट्रोल रूम भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुुलिस की छापेमारी को देखकर कॉलोनी में हड़कंप मच गया और लोग घर से बाहर निकलकर देखने लगे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार आरोपी पंकज वासी सेक्टर-4 ने दिल्ली से सट्टे की लाइन ली हुई है। वह दिल्ली से आईपीएल मैच के रेट लेता था और फिर अपने ग्राहकों को रेट देकर सट्टा खिलवाता था। इस छापेमारी में सिक्योरिटी इंचार्ज ईएसआई राजबीर, एसए संजीव, रवि, बिजेंद्र सहित अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।

एक ग्राहक से लेता था एक हजार रुपये
पुलिस के अनुसार आरोपी पंकज के करीब 60 ग्राहक है। आरोपी दिल्ली से मैच और हर बॉल का रेट लेता था और फिर अपने ग्राहकों को यह रेट देता था और फिर इसके ग्राहक मैच पर सट्टा लगाते थे। आरोपी मैच खिलाने के लिए एक ग्राहक से एक हजार रुपये लेता था।
विज्ञापन


कलकत्ता और बंबई का चल रहा था मैच
पुलिस ने जब सेक्टर-4 में छापेमारी की तो आरोपी कलकत्ता और बम्बई के बीच चल रहे मैच पर सट्टा खिला रहा था। इससे पहले आरोपी बैंगलोर और दिल्ली के बीच हुए मैच पर सट्टा लगवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



सेक्टर-4 में हाउस नंबर 1722 में सट्टे से संबंधित गुप्त सूचना मिली थी। टीम के साथ छापेमारी की तो आरोपी पंकज को पकड़ लिया और सट्टे के मोबाइल कंट्रोल रूम को भी कब्जे में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।-सुरेंद्र कुमार, जांच अधिकारी, सीआईए-2 टीम।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed