फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ज्वैलर्स के अपहरण की कोशिश मामला, व्यापारियों ने पुलिस को दिया 1

ज्वैलर्स के अपहरण की कोशिश मामला, व्यापारियों ने पुलिस को दिया 1

Sun, 02 Sep 2018 01:25 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
ज्वैलर्स के अपहरण की कोशिश मामला, व्यापारियों ने पुलिस को दिया 1
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)। मनीराम मंडी स्थित ओम ज्वेलर्स के मालिक तरूण आर्य पर हुए जानलेवा हमले और अपहरण की कोशिश के बाद इलाके के व्यापारियों में पुलिस प्रशासन के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। शहर के व्यापारी शनिवार को घरौंडा थाना परिसर में पहुंचे और घटना के दिन रेलवे रोड पर शाम के समय गश्त कर रही पीसीआर में तैनात सभी पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड करने की मांग की। व्यापारियों ने पुलिस को 18 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि 18 घंटे के अंदर सभी बदमाशों को गिरफ्तार नहीं किया तो वे आगामी रूपरेखा तैयार करेंगे। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को मामले की जांच कर रहे आईओ बलवान ने बताया कि जो गाड़ी का नंबर लोगों ने पुलिस को दिया था वह मोटरसाइकिल का नंबर पाया गया है। घटना के समय के हिसाब से मोबाइल के डंप उठाए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शुक्रवार की रात व्यापारी के साथ हुई मारपीट और अपहरण के प्रयास की वारदात के बाद व्यापारियों में खौफ है। बता दें कि शुक्रवार की देर रात करीब नौ बजे मंडी मनी राम के ज्वेलर्स विक्रेता तरूण दुकान बंद कर स्कूली पर अपने घर जा रहा था तो बिजली बोर्ड के नजदीक डस्टर गाड़ी में सवार कुछ बदमाशों ने उसे घेर लिया और उस पर डंडों से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया और तरूण को जबरदस्ती गाड़ी में डालने की कोशिश की। शोर-शराबा सुनकर आस पास के दुकानदार दुकानों से बाहर निकले और उन्होंने स्थिति को भांपा। इसके बाद उन पर ईंट-पत्थरों से हमला बोल दिया। इसके बाद सभी बदमाश तरूण को छोड़कर फरार हो गए। हमले में तरूण बुरी तरह से घायल हो गए। जिसको अर्पणा अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उसे करनाल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं
शहर के व्यापारियों में इस घटना के बाद दहशत का माहौल पैदा हो गया है। खौफजदा व्यापारी घरौंडा थाने में पुलिस अधिकारियों से मिले और हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। लाला सोहनलाल गुप्ता, सतीश गोयल, राकेश कुमार, प्रवीन गुप्ता, सुरेश मित्तल और अन्य व्यापारियों का कहना है कि शहर में क्राइम लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन-दिहाड़े स्नैचिंग की वारदात हो रही है तो थाने से कुछ ही मीटर दूर व्यापारी के अपहरण का प्रयास किया जाता है और 24 घंटे बाद भी बदमाशों का कोई सुराग नही है। शहर में सुरक्षा व्यवस्था चौपट हो चुकी है। उन्होंने कहा कि रेकी कर रहे बदमाशों के बारे में पुलिस पीसीआर को सूचित कर दिया था। बावजूद उसके पुलिस की ओर से कोई एक्शन नही लिया गया। पीसीआर पर तैनात पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस दर्ज, कर रहे जांच : आईओ
बीती रात कुछ नकाबपोश बदमाशों न ज्वेलर्स तरूण पर हमला कर दिया था। तरूण की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपहरण करने के प्रयास और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। जो गाड़ी का नंबर दिया था वह गाड़ी का नही किसी बाइक का नंबर है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। -बलवान सिंह, जांच अधिकारी घरौंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed