फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   हत्या के आरोपी ने फेसबुक पर दिया खुला चेलेंज, अब बबली के भाई नरेश की हत्या करने की दी धमकी

हत्या के आरोपी ने फेसबुक पर दिया खुला चेलेंज, अब बबली के भाई नरेश की हत्या करने की दी धमकी

Sat, 18 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
हत्या के आरोपी ने फेसबुक पर दिया खुला चेलेंज, अब बबली के भाई नरेश की हत्या करने की दी धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। गांव अंजनथली में पूर्व सरपंच के पति बबली उर्फ सुरेश की हत्या का मामला गर्माता जा रहा है। बबली की हत्या के आरोपी जबरा ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर चैलेंज किया है कि वे नरेश को भी नहीं छोड़ेंगे और जो बबली के भाई नरेश की मुखबरी देगा, उसे वे 20 लाख रुपये का इनाम देंगे। इस पोस्ट से यह साबित होता है कि आरोपियों को पुलिस का कोई डर नहीं है।
बता दें 29 जुलाई को गांव अंजनथली में बबली एक डॉक्टर की दुकान में बैठा था, जिसकी गोली मार कर हत्या कर दी गई। परिजनों ने मोस्टवांटेड बदमाश कृष्ण दादूपुर, जबरा सहित अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर बबली के परिजनों ने 16 अगस्त को लघु सचिवालय में भी धरना दिया था और एसपी से मिले थे, जिसमें एसपी ने दस दिनों के अंदर आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन भी दिया था। अभी तक बदमाश फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन


फेसबुक पोस्ट : जब दिलबाग मर्डर हुआ था, उस समय कहां थे
हत्या के आरोपी जबरा ने फेसबुक पर पोस्ट में लिखा है, राम राम भाइयों मैं जबरा लाडवा, जो कल धरना एसपी ऑफिस के बाहर हुआ है, उन लोगों को पता नहीं है क्या? जब हमारे भाई दिलबाग का बबली और उसके भाई नरेश ने सरेआम मर्डर किया था, उस टाइम कहां थे ये लोग? नरेश हमारा दुश्मन है आज नहीं तो कल उसे मारेंगे, जो उसका साथ देगा उसके साथ जो भी होगा, उसका जिम्मेदार वह खुद होगा। हमें यह बताने की जरूरत नहीं है कि हम क्या कर सकते हैं? नरेश क्या दो लाख रुपये का इनाम दे रहा है, मैं दूंगा 20 लाख का इनाम, जो नरेश के बारे में बताएगा, जिसको भी लड़ाई लड़नी है खुले में आकर लड़े ओपन चैलेंज है। उधर, इस बारे में एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया का कहना है कि बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर कई टीमें काम कर रही हैं। सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट को लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed