फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   दोस्त के घर नोटबुक लेने जा रहे छात्र के ऊपर तेज हवा में छत पर लगी होर्डिंग का स्ट्रक्चर गिरा, मौत, तीन घायल

दोस्त के घर नोटबुक लेने जा रहे छात्र के ऊपर तेज हवा में छत पर लगी होर्डिंग का स्ट्रक्चर गिरा, मौत, तीन घायल

Sat, 18 May 2019 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
दोस्त के घर नोटबुक लेने जा रहे छात्र के ऊपर तेज हवा में छत पर लगी होर्डिंग का स्ट्रक्चर गिरा, मौत, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

असंध (करनाल)। क्षेत्र के गांव जलमाना में वीरवार की सायं 4 बजे आंधी से दो मंजिला इमारत से गिरी भारी भरकम फ्लैक्स बोर्ड लगाने स्ट्रक्चर (लोहे की ग्रील) एक नौंवी कक्षा के छात्र की मौत हो गई, जबकि नीचे बैठे तीन अन्य व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वहीं, तीन अन्य व्यक्ति बाल बाल बच गए। पुलिस ने मकान मालिक और ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। असंध के गांव जलमाना निवासी दीपक (14) पुत्र सतपाल नौवीं कक्षा का छात्र था। वीरवार सायं 4 बजे वह अपने दोस्त से नोटबुक लेने जा रहा था। रास्ते में आंधी आते देख वह दीवार से सटकर खड़ा हो गया। अचानक भारी भरकम फ्लैक्स लगाने वाली साइट छत से नीचे गिर गया। हादसे में दीपक समेत चार लोग घायल हो गए। जहां पर डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया, जबकि गुरविन्द्र सिंह, बलकार सिंह व बिटू को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

इमारत की दीवार के साथ खालसा यूनियन के नाम से गाड़ी चालकों ने अपने बैठने के लिए स्थान बनाया हुआ है। इसमें यूनियन के ड्राइवर बैठे रहते हैं। जब आंधी आई तो 6 ड्राइवर तख्त पर बैठे थे। अचानक आए होर्डिंग का स्ट्रक्चर गिरने से चार लोग चपेट मेें आ गए, जबकि काला, हरजिंद्र सिंह व दिलबर बाल बाल बच गए।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि किशोर के शव का पोस्टमार्टम के बाद संस्कार करा दिया गया है। संबंधित ठेकेदार व दुकान मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसमें जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed