फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   15 लाख के कर्ज और बारिश से फसल खराब होने से परेशान किसान ने लगाया फंदा, मौत

15 लाख के कर्ज और बारिश से फसल खराब होने से परेशान किसान ने लगाया फंदा, मौत

Sat, 23 Sep 2017 07:39 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
15 लाख के कर्ज और बारिश से फसल खराब होने से परेशान किसान ने लगाया फंदा, मौत
15 लाख के कर्ज और बारिश से फसल खराब होने से परेशान किसान ने लगाया फंदा, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। निसिंग के महमल थरोटा गांव के एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर खेत में पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। किसान पर करीब 15 लाख रुपये का कर्ज था। दो दिन हुई बारिश के कारण किसान की धान की सारी फसल खराब हो गई थी, जिसे देखकर वह सहन नहीं कर पाया और उसने खेत में पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि महमल थरोटा का किसान निशान सिंह ( 60) ने कई बैंकों से कर्जा लिया हुआ था। बैंक के कर्मचारी और अधिकारी उसे कर्जा भरने के लिए बार-बार कहते थे। कर्मचारी पैसे लेने के लिए किसान के घर भी आते थे, जिससे वह काफी परेशान रहता था। किसान सुबह खेत में अपनी फसल देखने के लिए गया था, जब उसने देखा की बारिश के कारण उसकी धान की सारी फसल बिछ (गिर) गई है। वह इस दुख को सहन नहीं कर पाया। किसान ने खेत में खड़े पेड़ पर परने का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि किसान के लगभग 15 लाख रुपए के करीब कर्ज था, जिस कारण वह परेशान रहता था और बारिश के कारण फसल बरबाद होने के कारण वह इसे सहन नहीं कर पाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed