{"_id":"5d1bb7608ebc3e3cae789569","slug":"15620974829-karnal-news110","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी पकड़ने गई बिजली विभाग की टीम पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असंध (करनाल)। गांव रत्तक में आज उस वक्त हंगामा हुआ जब बिजली चोरी पकड़ने गई विद्युत प्रसारण निगम की टीम पर ग्रामीणों ने धावा बोल दिया। तेजधार हथियारों सहित लाठी, डंडों से किये इस हमले में एसडीओ सुनील कुमार व लाइनमैन सतपाल घायल हो गए। सभी कर्मचारी किसी तरह अपनी जान बचा कर वहां से भागे। पुलिस को दी शिकायत में एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि वो अपनी टीम जिसमें बिजली विभाग, विजिलेंस के सदस्यों मौजूद थे गांव रत्तक गांव के एक डेरे पर बिजली चोरी को पकड़ने गए। बिजली चोरी मौके पर पकड़े जाने पर डेरा मालिक ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों को वहां बुला लिया और कस्सी, लाठी, डंडे से उन पर हमला बोल दिया। समाचार लिखे जाने तक एक्सईएन गगन पांडे सहित क्षेत्र के सभी बिजली कर्मी थाना असंध में मौजूद थे। इस संबंध में डीएसपी असंध दलबीर सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत पुलिस को मिल चुकी है। खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।