{"_id":"6a8f57506901ab7d1b0fc2b9","slug":"thefts-in-four-houses-solved-two-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1430700-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चार घरों में की गई चोरी का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चार घरों में की गई चोरी का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- चोरी के आभूषण बेचकर मिले 15,700 रुपये भी बरामद, चार मामलों में पुलिस ने की कार्रवाई
गोरखपुर। रामगढ़ताल पुलिस ने क्षेत्र में चार घरों में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के आभूषण और उन्हें बेचकर मिले 15,700 रुपये बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, रामगढ़ताल क्षेत्र में अलग-अलग समय पर चार घरों में ताला तोड़कर चोरी की घटनाएं हुई थीं। एक वारदात एक मार्च को हुई थी जिसकी जानकारी पांच मार्च को हुई। दूसरी घटना तीन अप्रैल को हुई। इसमें दो लाख रुपये नकद और आभूषण चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसी दिन एक अन्य घर में भी चोरी हुई थी। चौथी वारदात 20 अगस्त को हुई जिनमें घर का ताला तोड़कर आलमारी में रखे आभूषण और नकदी चोरी कर ली गई थी। सभी मामलों में रामगढ़ताल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कमालुद्दीन उर्फ मैना निवासी बाराचवर, गाजीपुर, वर्तमान पता तुर्कमानपुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी के आभूषण बेचकर मिले 5,700 रुपये बरामद हुए। वहीं, नेयाज अहमद उर्फ राजा निवासी जमुनहिया बाग गोरखनाथ को भी गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चोरी की एक अंगूठी, दो कान के टॉप्स, दो जोड़ी पायल और 10 हजार रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, बरामदगी के आधार पर संबंधित प्राथमिकी में आवश्यक धाराओं की बढ़ोतरी कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।