फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two FIRs against Ansal company for fraud

Lucknow News: अंसल कंपनी पर धोखाधड़ी की दो एफआईआर

Thu, 27 Aug 2026 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 27 Aug 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Two FIRs against Ansal company for fraud
गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में अंसल कंपनी पर प्लॉट देने के नाम पर लाखों रुपये लेने और बाद में रजिस्ट्री न करने का आरोप लगा है। दो लोगों ने कंपनी के मालिक और अधिकारियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय के मुताबिक, पहली शिकायत सरोजनी नायडू मार्ग स्थित सफायर होम्स निवासी शिव प्रसाद उपाध्याय ने दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 2008 में उनकी पत्नी अनिता से 402 वर्ग गज के प्लॉट के लिए करीब 28 लाख रुपये लिए गए। उन्हें रजिस्ट्री या कब्जा नहीं मिला। पत्नी की मृत्यु के बाद उन्होंने कई बार कंपनी के मालिक और अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन रजिस्ट्री करने के बजाय उन्हें आश्वासन ही मिलता रहा।
विज्ञापन

दूसरी शिकायत गोमतीनगर के विनम्रखंड निवासी ऋषिकांत शुक्ल की है। उनका आरोप है कि उनकी बहन अनू ने 2008 में 338 वर्ग गज का प्लॉट बुक कराया था। इसके लिए करीब 12 लाख रुपये और रजिस्ट्री व बाउंड्रीवॉल के लिए पांच लाख रुपये अतिरिक्त दिए गए। प्लॉट ऋषिकांत के नाम ट्रांसफर होने के बाद भी रजिस्ट्री या कब्जा नहीं मिला। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने कंपनी के मालिक सुशील अंसल और उपाध्यक्ष प्रणव अंसल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण मिश्रा और दिनेश गुप्ता भी नामजद हैं। योगेश गहवा, विकास त्रिपाठी, अमित मलिक, प्रशांत कुमार, राजेश राव और कुछ अज्ञात कर्मचारी भी इसमें आरोपी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed