फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Entered the house on allegations of kidnapping beat up three people, including a woman.

Gorakhpur News: अपहरण का आरोप लगाकर घर में घुसे, महिला समेत तीन को पीटा

Thu, 27 Aug 2026 02:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Entered the house on allegations of kidnapping beat up three people, including a woman.
गोरखपुर। गोरखनाथ क्षेत्र के हुमायूंपुर उत्तरी में युवक के अपहरण का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने एक महिला के घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट की। विरोध पर महिला, उसकी बेटी और बीच-बचाव करने पहुंची किरायेदार महिला को भी पीटने का आरोप है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मनोरमा देवी की ओर से थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, 10 मई की रात करीब 10:48 बजे कुछ लोग उनके घर पहुंचे और उसके बेटे पर युवक के अपहरण का आरोप लगाने लगे। इसके बाद घर में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। महिला और उसकी बेटी ने विरोध किया तो दोनों के साथ मारपीट की गई और दरवाजा तोड़ दिया गया। शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाली किरायेदार मंजू चौधरी बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपियों ने उन्हें सीढ़ियों से नीचे खींचकर पीटा। उनके सिर में गंभीर चोट और हाथ में मोच आई है। पीड़िता के मुताबिक, हमलावर लाठी-डंडे और कुकर लेकर आए थे। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात कही गई है। जाते समय शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed