{"_id":"5d1bb67a8ebc3e3cf8600645","slug":"15620972517-karnal-news46","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवलदार की गिरफ्तारी और दिव्यांग की पत्नी को नौकरी की मांग पर अड़े रहे परिजन, आश्वासन पर उठाया शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हवलदार की गिरफ्तारी और दिव्यांग की पत्नी को नौकरी की मांग पर अड़े रहे परिजन, आश्वासन पर उठाया शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। मंगलपुर निवासी दिव्यांग बीरा उर्फ रणधीर को चोर समझकर हवलदार व उसकी पत्नी द्वारा पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में परिजनों सुबह ही सदर थाना का घेराव कर लिया और आरोपी हवलदार की गिरफ्तारी व पत्नी को नौकरी देने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान परिजनों ने जमकर रोष प्रदर्शन किया। दोपहर बाद मृतक रणधीर का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के बोर्ड से कराया गया। डॉक्टरों ने मृतक का विसरा मधुबन व रोहतक भेज दिया है। उसकी रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का खुलासा होगा लेकिन पोस्टमार्टम होने के बाद भी परिजनों ने शव नहीं उठाया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े रहे। इस दौरान डीएसपी हेड क्वार्टर वीरेंद्र सैनी भी मौके पर मौजूद रहे। देर शाम को
ये था मामला
मंगलपुर निवासी रणबीर ने बताया कि उसका भाई बीरा उर्फ रणधीर 29 जून को आरके पुरम के समीप दलानपुर में अपने पिता से मिलने के लिए गया था। वह दिव्यांग था। इस लिए वह आरके पुरम में हवलदार पवन के घर के समीप बैठ गया। हवलदार की पत्नी व हवलदार ने उसे चोर समझकर पहले तो घर में पीटा और फिर हवलदार उसे थाना में ले गया और वहां जमकर पीटाई की। इसके बाद 30 जून को वह उसे घर छोड़कर चले गए। गंभीर चोट लगने के कारण सोमवार को बीरा ने दमतोड़ दिया।
डेढ़ घंटे हवलदार के घर के सामने शव रखकर किया था प्रदर्शन
बीरा उर्फ रणधीर की मौत होने के बाद सोमवार को परिजनों ने उसका शव आरके पुरम मे हवलदार पवन के घर के सामने रख दिया। वहां उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया। मौके पर थाना प्रभारी बलजीत ने परिजनों को समझाया और हवलदार पवन व उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया तब जाकर परिजन वहां से उठे। लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को फिर परिजनों ने सदर थाना का घेराव किया।
विज्ञापन
दिव्यांग होने के कारण घर में पांच बच्चों को खिलाता था बीरा
बीरा की बेबस पत्नी सुनीता ने बताया उसका पति दिव्यांग था। उसे अच्छे से चला भी नहीं जाता था। उसके बच्चे आशीष, साक्षी, तरूण व अजून घर में रहते थे और वह पूरा दिन दिहाड़ी करती थी। ऐसे में उसका पति बच्चों को घर में संभालता था। अब वही सहारा उससे दूर चला गया।
मृतक रणधीर का पोस्टमार्टम करा दिया है। परिजनों ने जो मांग रखी थी प्रशासन ने उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया है। मौत के कारणों को खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने से होगा। फिलहाल हवलदार व उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
-बलजीत सिंह, थाना प्रभारी सदर।