फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   जबरन धर्म परिवर्तन कराने वाले दोनों आरोपियों को भेजा जेल

जबरन धर्म परिवर्तन कराने वाले दोनों आरोपियों को भेजा जेल

Mon, 10 Jun 2019 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
जबरन धर्म परिवर्तन  कराने वाले दोनों आरोपियों को भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। गांव काछवा में लालच देकर व जबरन धर्म में परिवर्तन कराने वाले दोनों आरोपियों को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भी भेज दिया है। सदर थाना प्रभारी बलजीत ने बताया कि काछवा गांव निवासी पिरथी ने शिकायत दी थी कि उनके गांव में आरोपी अजमेर सिंह व लख्मी चंद पहले हिंदू थे, जिन्होंने करीब 9 साल से धर्म परिवर्तन किया हुआ है। ये दोनों आरोपी उसे हिंदू धर्म छोड़ने के लिए दबाव बना रहे हैं। इतना ही नहीं वे कहते हैं कि उनका धर्म उसको पूरा खर्च देगा, बीमारी, बच्चों की शिक्षा, पालन पोषण का खर्च ट्रस्ट देगा। जब उसने दोनों आरोपियों से धर्म बदलने से मना किया तो वे हिंदू धर्म को गालियां देने लगे। इतना ही नहीं जब वह मंदिर जा रहा था तो उसका रास्ता भी रोका। जब उसने आरोपियों को कहा कि वह धर्म परिवर्तन नहीं करेगा तो उन्होंने उसे जान से मारने की भी धमकी दी। शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर लिया था और आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed