फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ग्रुप डी भर्ती में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखो रुपये ठगने वाला सिपाही गिरफ्तार

ग्रुप डी भर्ती में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखो रुपये ठगने वाला सिपाही गिरफ्तार

Mon, 10 Jun 2019 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
ग्रुप डी भर्ती में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखो रुपये ठगने वाला सिपाही गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। ग्रुप डी भर्ती में नौकरी लगवाने के नाम पर दो व्यक्तियों से लाखों रुपये ठगने वाले सिपाही सतीश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सेक्टर-13 चौकी पुलिस ने आरोपी सिपाही को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
फिलहाल पूछताछ में आरोपी सिपाही सतीश ने बताया कि उसने मौज मस्ती के लिए यह रुपये लिए थे। लेकिन पीड़ित दोनों व्यक्तियों का कहना है कि उसने उनसे अलग भी अनेक लोगों को ठगा हुआ है। सिपाही सतीश की एसपी कार्यालय में सीसीटीवी विभाग में ड्यूटी थी। इस बारे में पीड़ित फुरलक निवासी धर्मपाल व पंजाब निवासी राजेश ने एसपी को शिकायत दी हुई थी। इस मामले की जांच डीएसपी हेडक्वार्टर विरेंद्र सिंह सैनी कर रहे थे। जांच में आरोपी सिपाही दोषी पाया गया उसके खिलाफ एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया के निर्देश पर तुरंत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


ये था मामला
एसपी को दी शिकायत में फुरलक गांव निवासी धर्मपाल ने बताया कि सिपाही सतीश की उसके बेटे के साथ जान पहचान थी वह उनके घर भी आता था। सिपाही सतीश ने उन्हें कहा कि उसकी डीएसपी व जज के साथ अच्छी जान पहचान है। ग्रुप डी में नौकरी लगवानी है तो ढाई लाख में लगवा दूंगा, पहले एक लाख रुपये देने होंगे। उसकी बातों में आकर उसने अपने दामाद कुलदीप व बेटे के साले सुमित को ग्रुप डी में लगवाने के लिए एक-एक लाख रुपये सिपाही सतीश के खाते में डाल दिए लेकिन नौकरी नहीं मिली। जब सिपाही से दो लाख रुपये वापस मांगे तो उसने पहले तो देने से मना कर दिया और फिर 70 हजार रुपये दे दिए। अब 1.30 लाख रुपये वह नहीं दे रहा। वहीं दूसरी ओर पंजाब निवासी राजेश ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उसकी सिपाही सतीश के साथ पहले से जान पहचान है। उसने कहा कि वह ग्रुप डी में नौकरी लगवा देगा। तो वह उसकी बातों में आ गया और अपने रिश्तेदार शामगढ़ निवासी शुभम को नौकरी लगवाने के लिए उसने एक लाख रुपये दे दिए लेकिन वह नौकरी नहीं लगा। जब रुपये वापस मांगे तो वह अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही सतीश कुमार के खिलाफ ग्रुप डी में नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये ठगने की शिकायत मिली थी। इसकी जांच हेडक्वार्टर डीएसपी विरेंद्र सैनी को दी हुई थी। जांच रिपोर्ट में सिपाही सतीश दोषी पाया गया। आरोपी सिपाही के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, जो दो दिन के पुलिस रिमांड पर है।
-सुरेंद्र सिंह भौरिया, एसपी करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed