{"_id":"5cfc0cc4bdec22073073f8d0","slug":"156002220510-karnal-news43","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइड न देने पर तनातनी, अपने को पुलिस कर्मी बताकर रिवाल्वर तानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
साइड न देने पर तनातनी, अपने को पुलिस कर्मी बताकर रिवाल्वर तानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा (करनाल)। गांव गढ़ी मुलतान में साइड देने को लेकर ग्रामीण और एक युवक में तनातनी हो गई। युवक ने ग्रामीणों को पुलिस कर्मी बताते हुए उन पर रिवॉल्वर तान दी। युवक ने अपने बचाव में पानीपत में तैनात एक पुलिस कर्मचारी को बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की तो रिवॉल्वर तानने वाला युवक फर्जी पुलिस कर्मचारी निकला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों युवकों और उनकी कारों को काबू कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीण दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई करवाने के लिए पुलिस स्टेशन में डटे हुए थे।
पुलिस में दी शिकायत में ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को एक युवक जगमेंद्र सिंह पुलिस कर्मचारी बनकर गांव गढ़ी मुल्तान में किसी मामले की जांच करने के लिए पहुंचा। गांव के पास जांच करने आए युवक और ग्रामीण गौरव के साथ साइड को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके चलते युवक ने ग्रामीण गौरव को धमकाना शुरू कर दिया और सीआईए स्टाफ में पुलिस कर्मचारी बताया। ग्रामीणों को आरोप है कि युवक ने उन पर रिवॉल्वर तान दी और आईडी कार्ड भी दिखाया। जिसको लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। मामला बिगड़ता देख युवक ने पानीपत में पुलिस में तैनात प्रमोद कुमार को बुलाया। पुलिस कर्मचारी अपने कार में सवार होकर गांव गढ़ी मुलतान पहुंचा। बताया जा रहा है कि प्रमोद कुमार पानीपत में किसी सेशन जज का गनमैन है। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की तो जगमेंद्र युवक फर्जी पुलिस कर्मचारी पाया। पुलिस ने दोनों युवकों सहित कारों को अपने कब्जें में ले लिया।
गांव गढ़ी मुल्तान में एक युवक व ग्रामीण के बीच साइड देने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी बीच युवक ने खुद को सीआईए स्टाफ का कर्मचारी बताते हुए ग्रामीण युवक पर रिवॉल्वर तान दी। जांच के दौरान युवक फर्जी पुलिस कर्मी पाया गया है। पुलिस जगमेंद्र व उसके साथ प्रदीप कुमार जो की पानीपत सेशन जज का गनमैन है। दोनों से पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों की शिकायत के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-कृष्ण कुमार, सब इंस्पेक्टर, थाना घरौंडा।