फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   स्पीनिंग मिल में मशीन का ब्लेड लगने से मजदूर की मौत

स्पीनिंग मिल में मशीन का ब्लेड लगने से मजदूर की मौत

Fri, 31 May 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
स्पीनिंग मिल में मशीन का ब्लेड लगने से मजदूर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)। बरसत गांव की एक स्पीनिंग मिल में मशीन पर काम के दौरान हुए हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के मुताबिक, गांव बरसत में पुंडरी रोड पर स्थित एक स्पीनिंग मिल में श्रमिक साजिद (32) पुत्र मुस्तैद अलि निवासी धनौरी (यूपी) रूई पिनाई करने वाली मशीन पर काम कर रहा था। अचानक मशीन में कोई तकनीकी दिक्कत आई। इस कारण मशीन का ब्लेड वायर टूट गया और वह उसकी गर्दन में जा लगा। वायर लगने से श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। फैक्टरी मालिक को हादसे की जानकारी मिली। गंभीर अवस्था में श्रमिक को करनाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साजिद की मौत की सूचना के बाद परिजन अस्पताल में पहुंच गए। मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

इस बारे में पुलिस जांच अधिकारी बख्शा सिंह का कहना है कि बरसत गांव में रूई पिनाई के दौरान फैक्टरी में श्रमिक को ब्लेड वायर लगा। जिस वजह से उसकी मौत हो गई। परिजनों के ब्यान दर्ज कर लिए गए है। नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed