फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   गली में बाइक तेज चलाने से रोकने पर दो पक्षों में चली तलवार व गंडासियां, एक व्यक्ति का काट दिया हाथ, दो महिला सहित आठ लोग गंभीर

गली में बाइक तेज चलाने से रोकने पर दो पक्षों में चली तलवार व गंडासियां, एक व्यक्ति का काट दिया हाथ, दो महिला सहित आठ लोग गंभीर

Tue, 12 Feb 2019 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
गली में बाइक तेज चलाने से रोकने पर दो पक्षों में चली तलवार व गंडासियां, एक व्यक्ति का काट दिया हाथ, दो महिला सहित आठ लोग गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। गांव सूबरी माजरा में रविवार शाम को गलि में तेज गति से बाइक चलाने से रोकने पर दो पक्षों में कहासुनी हो गई और सुबह यही कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई और जमकर तलवार, गंडासी और लाठी चलीं।
इस खूनी संघर्ष में एक पक्ष के व्यक्ति का हाथ काट दिया गया। दोनों पक्षों के करीब आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को करनाल के नागरिक व प्राइवेट अस्पतालों में दाखिल कराया गया। जिस व्यक्ति का हाथ कटा हुआ है, उसे डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

एक पक्ष के रामचंद्र ने बताया कि रविवार रात को दूसरे पक्ष का लड़का रजनीश उनकी गली से बाइक को तेज रफ्तार से निकाल रहा था तो उन्होंने उसे रोककर धीरे चलाने के लिए कहा था, इस दौरान कहासुनी भी हो गई थी। रात को सब शांत हो गया था। जब सुबह कृष्ण उसकी मां बिमला खेतों में जा रही थी तो दूसरे पक्ष के नरेश आदि ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने गंडासी, तलवार से कृष्ण का हाथ काट दिया और पिरथी के सिर में गंडासी मारी और महिला बिमला, रोशनी को भी चोट मारी। इसके बाद वे घायलों को अस्पताल में लेकर आए। वहीं दूसरी ओर दूसरे पक्ष के सुरेश ने बताया कि रविवार को उसके भाई नरेश का बेटा दुकान से नमकीन लेने बाइक पर गया था तो पहले पक्ष के एक व्यक्ति ने उसके भतीजे को रोकर उसको थप्पड़ मारे। जब वह रात को कारण पूछने गए तो उन्होंने ईंटें बरसा दीं। सुबह फिर उन्होंने उनके घर पर अन्य लोगों के साथ हमला कर दिया। इस दौरान उनके भी चार व्यक्ति ऋषिपाल, जयभगवान, रामफल व गोवर्धन को गंभीर चोट लगीं। इससे अलग भी चार लोग चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूबरी माजरा में दो पक्षों में झगड़ा होने की सूचना मिली थी। जिसमें एक व्यक्ति का हाथ भी कटा गया है। इस मामले की जांच की जा रही है। घायलों के ब्यान लेने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।-रणवीर सिंह, एएसआई, जांच अधिकारी, कुंजपुरा थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed