{"_id":"5b3e678d4f1c1b86468b4c5b","slug":"151530816397-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां पर चार साल के बेटे को पीट पीटकर मारने का आरोप, पति ने कराया केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां पर चार साल के बेटे को पीट पीटकर मारने का आरोप, पति ने कराया केस दर्ज
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। गांव जुंडला में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर चार साल के बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस ने प्रवेश कुमार की शिकायत पर आरोपी पत्नी शिवानी के खिलाफ हत्या मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी महिला को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
गांव जुंडला के प्रवेश कुमार ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2013 में शिवानी वासी क्योड़क गांव जिला कैथल में हुई थी। उसको पहला बेटा 4 फरवरी, 2014 को हुआ था, इसके बाद दूसरा लड़का वर्ष 2017 को हुआ। आरोप लगाया कि उसकी पत्नी शिवानी बडे़ बेटे लविश को बहुत पीटती थी। इसका पता परिवार और पड़ोसियों को भी था। कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह उसको पीटने से बाज नहीं आई। उसने बताया कि 3 जुलाई को वह काम पर गया हुआ था। शाम को सूचना मिली कि लविश की हालत गंभीर है। वह डॉक्टर के पास लेकर गए तो उसकी मौत हो गई। प्रवेश ने आरोप लगाया कि शिवानी ने तैश में आकर लविश को पीट-पीट कर मार दिया है। इससे पहले भी लविश को बहुत पीटा था, जिससे उसकी टांग भी टूट गई थी। शक जताया कि शिवानी द्वारा पीटने पर उसके बेटे की मौत हुई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिवानी के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।