Hindi News
›
Haryana
›
Karnal News
›
माडल टाउन में देर रात पत्थर मारे, शीशे तोड़े, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
{"_id":"5ca2643fbdec2214720fb6bf","slug":"141554146367-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माडल टाउन में देर रात पत्थर मारे, शीशे तोड़े, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माडल टाउन में देर रात पत्थर मारे, शीशे तोड़े, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
करनाल। आधी रात के बाद एक कार में सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने मॉडल टाउन स्थित एक मकान पर पत्थरबाजी की। इससे मकान के ऊपर वाले हिस्से के कांच के शीशे टूट गए। धमाके की आवाज सुनकर पूरा परिवार दहशत में आ गया। जब मकान मालिक बाहर निकले तो पत्थरबाज भाग गये। पत्थरबाजी की यह घटना रात को तीन बजे के आसपास हुई। मॉडल टाउन के रहने वाले परमिन्द्र सिंह ने बताया कि उनके घर में तथा बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। इसमें पत्थर मारने की घटना कैमरे में कैद हो गई। परमिन्द्र सिंह ने बताया कि जब रात को उनका पूरा परिवार घर में सो रहा था तो अचानक कुछ लोगों ने पत्थरों से मकान पर हमला बोल दिया। जब वह बाहर निकले तो युवक भाग गए। उन्होंने बाहर निकलकर देखा कि मकान के शीशे टूटे पड़े थे। घर की महिलाओं ने बताया कि एकदम से धमाका हुआ, धमाके की आवाज से परिवार डर गया। महिलाओं ने बताया कि पत्थरबाजी की इस घटना के बाद से पूरा परिवार डर गया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करने के बाद पता चला कि पत्थरबाज पहले दो बार मकान को देखने आए, मकान की पहचान करने के बाद पत्थरबाज फिर कार में सवार होकर आए। वह कार में पत्थर भर लेकर आए थे, सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी देखने के बाद आरोपियों की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।