फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   गैंगस्टर चुलकाना से कुछ भी नहीं उगलवा पाई पुलिस, कोर्ट में पेश कर भेज दिया जेल

गैंगस्टर चुलकाना से कुछ भी नहीं उगलवा पाई पुलिस, कोर्ट में पेश कर भेज दिया जेल

Sun, 02 Sep 2018 01:20 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर चुलकाना से कुछ भी नहीं उगलवा पाई पुलिस, कोर्ट में पेश कर भेज दिया जेल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। दो दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी और 20 वारदातों को अंजाम देने वाले गैंगस्टर ऋषिपाल चुलकाना से एंटी स्नैचिंग टीम कुछ भी नहीं उगलवा पाई बल्कि वह पुलिस को इधर-उधर घूमाता रहा। यूपी में वह पुलिस को एक जिले से दूसरे जिले के चक्कर कटवाता रहा। न उसने अपने अन्य साथियों का नाम बताया और न ही वह जगह बताई जहां से वह अवैध असला खरीदकर लाया था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। एंटी स्नैचिंग टीम के इंचार्ज प्रवीन कुमार ने बताया कि 29 अगस्त की रात को करीब साढ़े 11 बजे टीम मेरठ चौक जीटी रोड करनाल से गिरफ्तार किया था। गैंगस्टर से एक पिस्तौल 9 एमएम उसके बैग से 5 पिस्तौल 315 बौर और 2 पिस्तौल 12 बौर बरामद हुई। सभी अवैध पिस्तौलें लोडेड थीं, इन सभी में एक-एक रौंद था। इसके अलावा उसके बैग से 3 रौंद अलग से बरामद किए थे। ऋषिपाल चुलकाना तीसरा मर्डर करने की फिराक में था। इससे पहले उसने आपसी रंजिश के चलते गांव चुलकाना में ही दो व्यक्तियों की हत्या की हुई है और वह अब भी गांव के ही नकल सिंह की हत्या करना चाहता था। इस लिए वह यूपी से अवैध हथियार लेकर आया था। गैंगस्टर को यूपी के कई जिले में ले जाया गया, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। वह इधर-उधर ले जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed