फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   काले रंग की कार में आए युवकों ने बाइक सवार पर दागी गोलियां, पड़ोसी के घर में छिपकर बचाई जान, टांग में लगी गोली

काले रंग की कार में आए युवकों ने बाइक सवार पर दागी गोलियां, पड़ोसी के घर में छिपकर बचाई जान, टांग में लगी गोली

Mon, 02 Jul 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
काले रंग की कार में आए युवकों ने बाइक सवार पर दागी गोलियां, पड़ोसी के घर में छिपकर बचाई जान, टांग में लगी गोली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल।
मॉडल टाउन स्थित दयानंद कॉलोनी में रविवार शाम को काले रंग की कार में आए युवकों ने एक बाइक सवार युवक पर गोलियां दाग दीं। बाइक के अगले टायर में गोली लगने के कारण वह बाइक सवार अजय खोखर नीचे गिर गया। जान बचाने के लिए जब युवक भागने लगा तो आरोपियों ने दोबारा गोली चलाई ओर वो उसकी टांग में लगी। घायल युवक ने पड़ोसी के घर में छिपकर जान बच्राई।
आरोपी वारदात कर जीटी रोड के रास्ते फरार हो गए। घायल अजय खोखर को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने चारों तरफ से नाकेबंदी की गई, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस की जांच में सामने आया है कि रंजिश के चलते हमला किया गया है। इससे पहले भी दोनों पक्षों में झगड़े हो चुके हैं, दोनों ही दयानंद कॉलोनी के रहने वाले हैं और एक पक्ष ने छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया हुआ है।
विज्ञापन

गोली चलने की घटना के बाद विवाद बढ़ गया है। इस मामले की जांच में सीआईए वन, सिविल लाइन थाना टीम लगी है। डीएसपी रमेश चंद ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस की एसएफएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और मौके से दो जिंदा कारतूस, चार खोल बरामद किए हैं। एक गोली बाइक के टायर में लगी हुई मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन महीने पहले भी हुआ था झगड़ा
गंभीर घायल अजय के पिता सलिंद्र सिंह ने कालोनी के ही दिनेश, दीपक, गौरव सहित अन्य पर हमला करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि इन आरोपियों ने तीन महीने पहले सेक्टर-12 क्रिकेट ग्राउंड में भी उसके बेटों पर हमला किया था, जिसमें उसके भाई का एक बेटा घायल भी हो गया था। तभी से ये आरोपी उसके बेटे के साथ रंजिश रख रहे हैं।

गोली की आवाज सुनकर बच्चे भागे, बड़े बाहर निकले
दयानंद कॉलोनी में जिस गली में गोली चलने की वारदात हुई है वहां आस-पास के गली में बच्चे खेल रहे थे। गोली चलने की आवाज सुनते ही बच्चे घरों के अंदर दौड़ गए। पड़ोसी विशाल ने बताया कि वह घर में बैठा हुआ था, तो अचानक गोली चलने की आवाज आई तो घर से बाहर बाइक पड़ी है। दयानंद कॉलोनी पॉश इलाका है। इस तरह की घटना से दहशत बनी हुई है। महिलाएं घबराई हुई है। पुलिस की सुरक्षा पर सवाल उठा रही है। शहर में वारदात हो रही है और आरोपी नाकेबंदी के दौरान भी नहीं पकड़े जा रहे हैं।


गंभीर घायल अजय को अस्पताल में भर्ती कराया है। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज लेकर जांच कर रहे हैं। पीड़ितों ने आरोपियों के नाम बताए हैं। उनको पकड़कर स्थिति को क्लियर किया जाएगा। फिलहाल रंजिशन मामला सामने आ रहा है।
-राजबीर यादव, सिविल लाइन थाना प्रभारी, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed