फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   बीमार मजदूरों को घर में इलाज करने वाले झोलाछाप डॉक्टर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पकड़ा

बीमार मजदूरों को घर में इलाज करने वाले झोलाछाप डॉक्टर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पकड़ा

Thu, 27 Sep 2018 11:44 PM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
बीमार मजदूरों को घर में इलाज करने वाले झोलाछाप डॉक्टर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। नई अनाज मंडी में डायरिया और वायर से पीड़ित मजदूरों की तबीयत बिगड़ती जा रही है, तीन दिनों में महिला, बच्चे सहित छह लोगों डायरिया और वायर के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर इतनी बड़ी घटना के बाद भी मार्केट कमेटी में तीसरे दिन गंदगी के ढेर लगे रहे, पानी की टंकी पर ढक्कन गायब नजर आए। इससे साफ नजर आता है कि मार्केट कमेटी के अधिकारी इस मजदूरों की मौत को लेकर गंभीर नहीं है।
हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उस झोला छाप डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है, जो इन बीमार मजदूरों को दवा दे रहा था, जिसने स्वास्थ्य विभाग को सूचना ही नहीं दी कि अनाज मंडी में भारी संख्या में मजदूरों को उल्टी और दस्त लग रहे हैं। विभाग की टीम ने झोला छाप डॉक्टर मांगे राम के खिलाफ सिटी थाना में मामला दर्ज करा दिया है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बिना डिग्री के मजदूरों से इलाज के नाम पर ऐंठ रहा था रुपये
अनाज मंडी में मजदूरों ने बताया कि उनके बाकी के साथी बांसो गेट स्थित मांगेराम डॉक्टर के पास दाखिल है। वहां सीएमओ गुलशन राय अपनी टीम के पास पहुंचे तो देखा वह डॉक्टर मांगेराम के पास कई मजदूर दाखिल थे, वह अपने मकान में ही डॉक्टरी कर रहा था। सीएमओ ने मांगे राम से डॉक्टर की डिग्री दिखाने के लिए कहा तो उसके पास कोई दस्तावेज नहीं पाया, उसने जो दस्तावेज दिखाए वह भी फर्जी नजर आ रहे थे। सीएमओ ने तुरंत मांगे राम को पुलिस के हवाल कर दिया और दुकान से दवाइयां, इंजेक्शन सहित अन्य सामान कब्जे में लेकर सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमार मजदूर बोले शौचालय वाला लेता है पांच रुपये
मार्केट कमेटी में धरने के दौरान मार्केट कमेटी सचिव सुरेंद्र व तहसीलदार के सामने मजदूरों ने कहा कि उन्हें दस्त लगे हुए हैं शौचालय वाला हर बार पांच रुपये मांगता है ऐसे में वे इतने रुपये कहा से दे। उन्होंने कहा कि शौचालय को नि:शुल्क कराया जाए। इसपर सचिव ने सहमती जताई।

पानी के फिर लिए चार और सैंपल, ट्यूबवेल से नहीं हो रही थी क्लोरीन सप्लाई
स्वास्थ्य विभाग के सेनेटरी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ नई अनाज मंडी में जाकर पेयजल के सैंपल लिए। इससे पहले बुधवार को भी टीम ने चार पानी के सैंपल लिए थे। फिलहाल उनकी रिपोर्ट नहीं आई है। नई अनाज मंडी में जो ट्यूबवेल है उससे क्लोरीन की भी सप्लाई नहीं हो रही थी। उसका डोजल बंद पड़ा था।

पानी की टंकी कराई साफ, दोबारा भरवाया पेयजल
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मजदूरों के बर्तनों में भरे पेयजल को बदलवाया और पानी की टंकी भी साफ कराई। इसके साथ ही मार्केट कमेटी सचिव ने भी निर्देश दिए हैं कि नई अनाज मंडी में सभी पानी की टंकियों की सफाई की जाए। साथ ही पानी के टैंक से मजदूरों को पेयजल दिया जाए।

कैंप लगाकर बांटी दवाइयां
नई अनाज मंडी में गुुरुवार को दोबारा मेडिकल चेकअप कैंप लगाया गया। इस कैंप में भी 60 से 70 मजदूरों का चेकअप किया गया। इस दौरान 32 मरीज वायरल बुखार व डायरिया के मिले। मार्केट कमेटी सचिव ने सीएमओ को कहा कि वह कई दिनों तक चेकअप कैंप लगाकर रखे।

झोला छाप डॉक्टर के पास दाखिल मरीजों को कराया मेडिकल कॉलेज में दाखिल
जो मजदूर प्राइवेट अस्पताल में दाखिल थे उन्हें सरकारी अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया, ताकि वहां बिना रुपये दिए अच्छा इलाज हो सके। इसके साथ ही जो मरीज झोला छाप डॉक्टर के पास दाखिल थे उन्हें भी मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया।

झोलाछाप डॉक्टर पहले सूचना देता तो यह नौबत नहीं आती : सीएमओ
सीएमओ गुलशन राय ने कहा कि यदि झोलाछाप डॉक्टर मजदूरों के बीमार होने की सूचना पहले ही दे देता तो यह नौबत नहीं आती समय रहते मजदूरों का इलाज कराया जाता। डायरिया नोटिफिकेशन डिसीज है, इस लिए इसकी सूचना न देने पर भी इस डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। नई अनाज मंडी में स्वास्थ्य जांच कैंप लगाया गया है और दवाइयां भी दी जा रही है।


सफाई ठेकेदार को किया नोटिस जारी, सफाई नहीं हुई को टेंडर किया जाएगा रद्द
मार्केट कमेटी सचिव सुरेंद्र ने कहा कि नई अनाज मंडी में साफ-सफाई का कार्य जोरों पर चल रहा है, सफाई ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया है। यदि सफाई नहीं हुई तो उसका ठेका कैंसल कर दिया जाएगा। पानी की टंकी की सफाई करने के भी निर्देश दिए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed