फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   36 घंटे में पुलिस ने गिरफ्तार किए ऑटो चालक की हत्या के चार आरोपी

36 घंटे में पुलिस ने गिरफ्तार किए ऑटो चालक की हत्या के चार आरोपी

Thu, 26 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
36 घंटे में पुलिस ने गिरफ्तार किए ऑटो चालक की हत्या के चार आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। पुरानी सब्जी मंडी में दिनदहाड़े लोगों के बीच ऑटो चालक शीशपाल की चाकू घोंपकर हत्या करने के मामले में सिटी थाना प्रभारी ने 36 घंटे में मुख्य आरोपी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन चारों आरोपियों से पुलसि ने वारदात के समय प्रयोग की गई 2 बाइकें व एक ऑटो बरामद किया है। पुलिस इन चारों आरोपियों को वीरवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल करेगी, ताकि अन्य 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस की टीम अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।

20 जुलाई को सवारी बैठाने को लेकर हुई थी कहासुनी
सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि 20 जुलाई को रसुलपुर निवासी राजेंद्र उर्फ काला ने सवारी बैठाने को लेकर शीशपाल वासी नलीपार के साथ फुसगढ़ के समीप झगड़ा किया था। आरोपी राजेंद्र उर्फ काला उस दिन से रंजिश रख रहा था। 23 जुलाई को पुरानी सब्जी मंडी के सामने सुबह के समय राजेंद्र उर्फ काला ने शीशपाल के साथ झगड़ा किया और फिर अपने गांव के संटी उर्फ रोहित को फोन कर बुलाया लिया के उसके साथ झगड़ा हो गया है। इसके बाद संटी अपने कॉलेज के दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर पुरानी सब्जी मंडी के सामने मौके पर पहुंच गया और शीशपाल पर लाठी डंडों व बेल्टों से हमला कर दिया। इसके बाद चाकू से उस पर वार कर दिया। जिससे शीशपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। फिर वे सभी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घायल अवस्था में शीशपाल को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


रसूलपुर, कैरवाली और करनाल से किया आरोपियों को काबू
थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया इस मामले की जांच कर 25 जुलाई को आरोपी राजेंद्र उर्फ काला, संटी उर्फ रोहित सचिन उर्फ सावन वासी गांव रसुलपुर जिला करनाल और राहुल उर्फ ज्ञानी वासी कैरवाली जिला करनाल को रसुलपुर, करनाल व कैरवाली से गिरफ्तार किया है। अभी आरोपी मुनीष व विकास वासी रसूलपुर, अजय, लक्ष्य वासी कैरवाली, सुमित व काका वासी कालरम की तलाश जारी है। जल्द ही इन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed