{"_id":"5a8f18004f1c1bb5568b5599","slug":"121519327232-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मकानों का ताला तोड़कर सवा लाख रुपये कैश और लाखों के आभूषण चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो मकानों का ताला तोड़कर सवा लाख रुपये कैश और लाखों के आभूषण चोरी
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
दो मकानों का ताला तोड़कर सवा लाख रुपये कैश और लाखों के आभूषण चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। विकास कॉलोनी में चोरों ने दो मकानों को निशाना बनाकर करीब सवा लाख रुपये की नकदी और लाखों रुपये का सामान चोरी करके फरार हो गए। चोरों ने दोनों घरों में चोरों की वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब दोनों मकानों में रहने वाले सदस्य घर पर नहीं थे। जब दोनों परिवारों ने आकर देखा तो घर से लाखों रुपये के गहने और नगदी गायब थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। विकास नगर वासी बाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार शाम को वह घर का ताला लगाकर करनाल ही अपने दूसरे मकान में गए हुए थे। जब वह सुबह वापस विकास कालोनी आए तो मकान के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। जब अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। जब उन्होंने सामान को चैक किया तो घर से 6 से 7 तोले सोने के आभूषण, एक लैपटोप, एक कैमरा व अन्य कीमती समान चोरी था। मकान से करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सवा लाख रुपये कैश और सोने के आभूषण चोरी
विकास कॉलोनी वासी इकबाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सोमवार को अपने पूरे परिवार के साथ पंजाब शादी समारोह में गया हुआ था। जब वह गुरूवार को वापस लौटा तो उसके मकान का ताला टूटा हुआ था और घर का समान बिखरा हुआ पड़ा था। सामान को बिखरा देखकर उन्होंने सारा सामान चैक किया। चैक करने पर पता लगा कि घर से करीब सवा लाख रुपये कैश व सोने के आभूषण व कुछ कीमती सामन चोरी हो गया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
-----