{"_id":"5baa8365867a557f015d2a56","slug":"11537901413-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवारा सांड ने दो व्यक्तियों को मारी टक्कर, एक की मौत एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवारा सांड ने दो व्यक्तियों को मारी टक्कर, एक की मौत एक घायल
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
असंध (करनाल)। नगर में आवारा पशुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार सुबह एक आवारा सांड ने कब्र चौक में दो व्यक्तियों पर जबरदस्त हमला किया इस हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हैं। आवारा सांड के हमले के बाद एक सप्ताह में यह दूसरी मौत है। लगातार बढ़ रहे सांडों के हमलों से लोगों में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार मृतक अमरनाथ परूथी(90 )नगर के सनातन धर्म चौक में स्थित मंदिर में माथा टेककर जब चौक की तरफ जाने लगे तो वहां घूम रहे सांड ने उन पर हमला कर दिया। एक टक्कर मारने के बाद सांड ने बुजुर्ग को गिरा दिया और बाद में उसे अपने सींगों से टक्कर मारता रहा। घायल अमरनाथ को तुरंत नगर के अस्पताल में ले जाया गया जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए करनाल रेफर कर दिया गया। करनाल में उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।
वहीं इसी तरह से सफीदो मार्ग पर भी एक व्यक्ति को सांड द्वारा हमला कर घायल कर दिया जिसे इलाज के लिए करनाल रेफर कर दिया गया। गौरतलब है कि पांच दिन पूर्व भी गुरुद्वारा चौक में एक सांड ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया था। वहीं इस संबंध में गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने सांड को चिकित्सकों की सहायता से इंजेक्शन लगा बेहोश किया और एंबुलेंस में डालकर सफीदो गोशाला में छोड़ दिया। वहीं इस संबंध में नगरपालिका चेयरमैन दीपक छाबड़ा ने बताया कि नगरपालिका चिकित्सकों की सहायता से सांडों को बेहोश कर उन्हें नंदीशाला पहुंचाने की योजना बना रही है और जल्द ही इस अभियान को युद्धस्तर पर चलाया जाएगा।