फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   मेडिकल कॉलेज में रात को नहीं होते मरीजों के अल्ट्रासाउंड, रातभर गर्भवती पत्नी को लेकर धुमता रहा पति

मेडिकल कॉलेज में रात को नहीं होते मरीजों के अल्ट्रासाउंड, रातभर गर्भवती पत्नी को लेकर धुमता रहा पति

Sat, 30 Jun 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में रात को नहीं होते मरीजों के अल्ट्रासाउंड, रातभर गर्भवती पत्नी को लेकर धुमता रहा पति
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड को लेकर मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात को अल्ट्रासाउंड न होने के कारण एक पति अपनी गर्भवती पत्नी को रातभर शहर में अल्ट्रासाउंड के लिए घूमता रहा, लेकिन उसकी पत्नी का अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाया और सुबह उसकी पत्नी की डिलीवरी कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुई तो उसे मृत बच्चा हुआ।

महिला के पति सुरिंद ने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये की लागत से बने मेडिकल कॉलेज में रात को अल्ट्रासाउंड कराने की व्यवस्था ही नहीं है। उसने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। सुरिंद्र ने बताया कि रात को इंद्री से उसकी पत्नी सुंदरा को रेफर कर दिया गया, क्योंकि उसकी पत्नी के गर्भ में पल रहे बच्चे की धड़कन बंद थी। वह उसे रात को मेडिकल कॉलेज में लेकर आया तो यहां पहले तो उसकी पत्नी को एडमिट नहीं किया। एडमिट करने के बाद उसे कहा कि अल्ट्रासाउंड कराकर लाओ। मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था न होने पर वह बाहर दूसरे अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए भटकता रहा, लेकिन उसकी पत्नी का अल्ट्रासाउंड नहीं हुआ। इसके बाद सुबह उसकी पत्नी की डिलीवरी हुई तो डॉक्टरों ने मृत बच्चा उसके हाथों में थमा दिया। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के डीएमएस डॉ. मुनीष परुथी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड की दो मशीनें हैं, लेकिन उन्हें चलाने वाले रेडियोलॉजिस्ट की संख्या भी दो ही है। जो दिन हमें ही अल्ट्रासाउंड करते हैं। इसलिए रेडियोलॉजिस्ट की कमी के कारण मेडिकल कॉलेज में रात को अल्ट्रासाउंड नहीं होते। सुरिंद्र की पत्नी रात को करीब सवा दो बजे आई थी। उस दौरान गर्भ में पल रहे बच्चे की धड़कन चेक की थी, तो बच्चे में धड़कन नहीं थी। अल्ट्रासाउंड बोला गया था, ताकि पता चल सके कि बच्ची की धड़कन कब से बंद है। डॉक्टरों पर लापरवाही के लगाए गए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed