फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   सूटकेस में भरकर ले जा रहे साढ़े चार लाख की गांजा पती के साथ तीन गिरफ्तार, चार दिन के पुलिस रिमांड पर

सूटकेस में भरकर ले जा रहे साढ़े चार लाख की गांजा पती के साथ तीन गिरफ्तार, चार दिन के पुलिस रिमांड पर

Tue, 08 May 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
सूटकेस में भरकर ले जा रहे साढ़े चार लाख की गांजा पती के साथ तीन गिरफ्तार, चार दिन के पुलिस रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। एसपी के निर्देश पर जिले में चलाए गए स्पेशल अभियान के दौरान पुलिस की सीआईए-2 टीम ने जीटी रोड पर मयूर ढाबा के समीप सूटकेस में भर कर ले जा रहे 45 किलोग्राम गांजा पत्ती के साथ तीन आरोपियों को काबूू कर लिया। तीनों आरोपी कार में सवार थे और उन्होंने तीन सूटकेसों में गाजा पत्ती भरी हुई थी, जिसकी कीमत करीब साढ़े 4 लाख रुपये है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेशकर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान नशा सप्लाई करने को लेकर अहम सुराग मिल सकते हैं। यह जानकारी एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने सदर थाना में प्रैस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि जिले में जरनल लॉ एंड आर्डर को दुरूस्त करने के लिए 27 अप्रैल से स्पेशल अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत ही सीआईए-2 की टीम जीटी रोड पर मयूर ढाबे के समीप दिल्ली नंबर एक कार खड़ी है यह सूचना मिली। सूचना मिलते ही सूचना मिलते ही एएसआई सलेंद्र के नेतृत्व टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस की गाड़ी को देख कर तीन व्यक्ति हड़बड़ाट से कार स्टार्ट करने लगे, तो एएसआई सलेंद्र ने तुरंत पुलिस की गाड़ी को उनकी कार के सामने अड़ा दिया और आरोपी अशोक कुमार वासी नरेला, अमित वासी ढोढपुर जिला पानीपत, सोमदत्त उर्फ सोनू वासी भटगांव सोनीपत को काबू कर लिया। जब कार की तलाशी ली तो कार में तीन सूटकेस रखे हुए थे। जब उन्हें खोला गया तो उनमें 45 किलोग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई।
विज्ञापन


अभियान में 94 किए मामले दर्ज 115 लोगों को किया गिरफ्तार
एसपी ने बताया कि 27 अप्रैल से जिला पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 6 मई तक चेकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराबनौसी करने वालों, अवैध शराब बेचने वालों और शराबनौसी करके सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंगबाजी कर आम जन के कार्य में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ 94 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके तहत 115 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। यातयात के नियमों का उल्लंघना करने वाले 2541 वाहन चालकों यातायात अधिनियम के तहत चालान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि शहर में ट्रैफिक समस्या को दूर करने के लिए भी प्लानिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed