{"_id":"5cab9ab0bdec2213ed0cce6e","slug":"111554750128-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी का सौदा करके नहीं दिए पैसे, गाड़ी आगे बेची धोखाधड़ी का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी का सौदा करके नहीं दिए पैसे, गाड़ी आगे बेची धोखाधड़ी का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
असंध (करनाल)। सफीदों के एक व्यक्ति से गाड़ी खरीदकर खरीदार ने बिना पैसे दिए 2 लाख, 60 हजार रुपये का बयान हल्फिया लिखवाकर साइन करवा लिए। इसके बाद आरोपी ने न तो गाड़ी की कीमत के पैसे दिए और न ही लोन भरा, बल्कि आरोपी ने धोखाधड़ी से वह गाड़ी आगे बेच दी।
शिकायतकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। एसपी करनाल को दी शिकायत में पीड़ित गुरबाज सिंह वासी मलिकपुर ने बताया कि उसकी वैंटो गाड़ी की कीमत लगभग 11 लाख रुपये थी। जिसका उसने 2 लाख, 50 हजार रुपये भरे हुए थे, बाकी लोन करवाया हुआ था। वह अपनी गाड़ी को लेकर पेहवा अपने रिश्तेदार के पास गया था। इसके साथ उसका लड़का और भतीजा जसवंत भी साथ था। इसी दौरान, आरोपी सुमित वासी गांव गुलडेहरा पेहवा जिला कुरूक्षेत्र निवासी के साथ 2 लाख 60 हजार रुपये नकद और बाकी लोन भरने बारे सौदा करके बयान हल्फिया बयान लिखवाया था। इस दौरान आरोपी पांच छह माह बाद पैसे देने की बात कहने लगा। उसे पता लगा कि आरोपी ने बिना लोन भरे उसकी गाड़ी किसी ओर को बेच दी। जब इसके बाद आरोपी से पैसे मांगे तो उसने साफ मना कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।