फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   परिवार के सदस्यों का नाम बताकर पूर्व सरपंच की मां को विश्वास में, डिजाइन देखने के बहाने कानों की बालियां लेकर बदमाश हुआ फरार

परिवार के सदस्यों का नाम बताकर पूर्व सरपंच की मां को विश्वास में, डिजाइन देखने के बहाने कानों की बालियां लेकर बदमाश हुआ फरार

Mon, 18 Feb 2019 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
परिवार के सदस्यों का नाम बताकर पूर्व सरपंच की मां को विश्वास में, डिजाइन देखने के बहाने कानों की बालियां लेकर बदमाश हुआ फरार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। असंध स्थित जींद रोड पर दोपहर के समय एक शातिर बदमाश ने बुजुर्ग महिला को पहले को उसके परिवार के सदस्यों के नाम बताए और उसे विश्वास में लेकर उसके कानों से बालियां डिजाइन देखने के बहाने उतरवा लीं। जब बुजुर्ग महिला ने कानों से बालियां उतारकर उस बदमाश को दी तो वह बालियां लेकर फरार हो गया। बुजुर्ग महिला ने इसी वारदात के बारे में घर जाकर बताया तो परिजनों ने इसी सूचना असंध थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में जभाला गांव निवासी पूर्व सरपंच सुखविंद्र सिंह ने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे उसकी माता महिंद्रो देवी असंध चौक पर खड़ी थी, उसे जींद जाना था। इसी दौरान एक व्यक्ति आया और उसने उसकी मां के सामने उसके घर के सभी सदस्यों को नाम लिया और उसकी माता को विश्वास में लेकर उसके कानों से बालियां उतरवाकर फरार हो गया। ये बालियां डेढ़ तोले की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed