फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   पंजाब के राजपूरा से एक हजार अंग्रेजी शराब की पेटिंया लेकर जा रहा था सोनीपत, सीआईए ने पकड़ा

पंजाब के राजपूरा से एक हजार अंग्रेजी शराब की पेटिंया लेकर जा रहा था सोनीपत, सीआईए ने पकड़ा

Sat, 04 Aug 2018 12:38 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
पंजाब के राजपूरा से एक हजार अंग्रेजी शराब की पेटिंया लेकर जा रहा था सोनीपत, सीआईए ने पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। पुलिस की सीआईए-1 टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अंग्रेजी शराब की एक हजार पेटियों से भरा कैंटर पकड़ लिया है। जिसे कैंटर चालक पंजाब से लेकर आया था और उसे सोनीपत जाना था। पुलिस ने कैंटर चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।

सीआईए-1 इंचार्ज निरीक्षक विरेंद्र सिंह ने बताया कि 2 अगस्त को एएसआई जयपाल की अध्यक्षता में थाना सिविल लाइन करनाल क्षेत्र में गश्त कर अपराधों को रोकने और अपराधियों को पकड़ने के लिए रवाना किया था। गश्त के दौरान एएसआई जयपाल को अवैध शराब की तस्करी के संबंध में सूचना मिली, जिसके आधार पर उन्होंने अपनी टीम के साथ बल्ड़ी बाईपास करनाल व एनडीआरआई चौक करनाल के बीच में नाकाबंदी करके सूचना में प्राप्त हुए कैंटर का इंतजार किया करने लगे। काफी देर तक इंतजार के बाद शाम करीब साढ़े सात बजे शराब से भरा वह कैंटर नाकाबंदी वाले स्थान पर पहुंचा। जिसे पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो चालक ने पुलिस की नाकाबंदी देखकर नाका से कुछ दूर पहले ही कैंटर को रोक दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से निकल भागा। पुलिस टीम द्वारा कैंटर के पास पहुंचकर कैंटर की चेकिंग की गई तो उससे 1 हजार पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस टीम कल शाम से लगातार आरोपी चालक की तलाश कर रही थी और उनके निरंतर प्रयासों से बाद दोपहर आरोपी राम वासी सुसाना थाना खरखौदा जिला सोनीपत को बस स्टैंड करनाल के पीछे से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ पर उसने बताया कि वह तो ड्राइवर है और इस कैंटर को पंजाब राजपुरा से लेकर आया था, जिसे उसने सोनीपत पहुंचाना था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य तस्करों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed