फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   मोबाइल चोरी व चाकू की नोंक पर कंडक्टर से बैग छिनने वाले आरोपी काबू

मोबाइल चोरी व चाकू की नोंक पर कंडक्टर से बैग छिनने वाले आरोपी काबू

Sun, 17 Feb 2019 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल चोरी व चाकू की नोंक पर कंडक्टर से बैग छिनने वाले आरोपी काबू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। सिटी थाना पुलिस ने चोरी व चाकू दिखाकर स्नैचिंग के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन पांचों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। सिटी थाना प्रभारी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि 15 फरवरी को बस कंडक्टर शुभम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शाहबाद रूट की बस पर कंडक्टर है। शाम चार बजे वह अपनी बस को लेकर चला ही था तो तीन लड़के बस में चढ़े और उसके साथ गालियां देने लगे, इसके बाद उन्होंने चाकू दिखाकर पैसों से भर बैग छिनने की कोशिश की। ये तीनों लड़के शामगढ़ निवासी अंकुश, गौरव व मोहित मल्लहार सफीदों के रहने वाले हैं। इन दिनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसी प्रकार, 7-8 फरवरी को सेक्टर-16 स्थित एक राइस मिल से तीन आरोपी मजदूरों के तीन मोबाइल चोरी कर ले गए थे। इस मामले में आरोपी साहिल कलंदरी गेट व कालू मंगल कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया है। इनका तीसरा साथी अभी फरार है। इन आरोपियों से दो चोरी के मोबाइल बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed