फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   दो बच्चों की मां ने आशिक के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या

दो बच्चों की मां ने आशिक के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या

Thu, 05 Jul 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
दो बच्चों की मां ने आशिक के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घरौंडा। कस्बे की जैल सिंह कॉलोनी में अवैध संबंधों के चलते दो बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। आशंका जताई जा रही है कि महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर युवक का चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में उसे फंदे पर लटका दिया। खुद को बचाने के लिए महिला ने पति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कहानी भी सुनाई, लेकिन मौके पर पहुंच उसके ससुर ने उसके अवैध संबंधों की पोल खोल दी। इससे सारा मामला साफ हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए। घरौंडा थाना पुलिस ने मृतक के पिता उपली निवासी पूर्णचंद की शिकायत पर मृतक की पत्नी मोनिका और आशिक कर्मवीर गुप्ता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। बता दें कि उपली गांव निवासी 28 वर्षीय बिजेंद्र की 2008 में मोनिका के साथ शादी हुई थी, उनके पास दो लड़के हैं। चार साल पहले वे घरौंडा के वार्ड नंबर-2 जैल सिंह कॉलोनी में रहने के लिए आए थे। बिजेंद्र एक राइस मिल में कार्य करता था।
विज्ञापन


पुलिस को बताया पति ने फंदा लगाकर किया है सुसाइड
शहर की जैल सिंह कॉलोनी में सुबह बिजेंद्र का शव उसके घर के एक कमरे में पड़ा हुआ था, कॉलोनी की गली में जगह-जगह खून के छींटे पड़े हुए थे। सूचना मिलते ही जब घरौंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो बिजेंद्र की पत्नी मोनिका ने हत्या को छुपाने के लिए बनाई हुई कहानी सुनाते हुए बताया कि बीती रात उसका पति बिजेंद्र शराब के नशे में घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट करने के बाद उसने कमरे को अंदर से बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद जब खिड़की के रास्ते कमरे को खोला तो उसका पति फंदे से लटका हुआ था। जब मोनिका का ससुर पूर्णचंद मौके पर पहुंचा तो उसने पुलिस के सामने अपनी पुत्र वधू मोनिका और उसके प्रेमी कर्मबीर गुप्ता के अवैध संबंधों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईंट से ताला तोड़ प्रेमी का खंगाला दफ्तर, मिला दुपट्टा
एफएसएल टीम ने जांच की तो गली में खून के धब्बे नजर आए और बिजेंद्र का शव घर में कमरे में पड़ा था। इसके बाद पुलिस ने पुलिस ने वारदात से लगभग 50 मीटर दूर महिला के प्रेमी कर्मबीर गुप्ता के प्रॉपर्टी डीलर दफ्तर का ईंट से ताला तोड़ा और जांच की। जहां एफएसएल टीम ने एक दुपट्टा व अन्य साक्ष्य मिले हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।


मृतक बिजेंद्र के पिता ने पुत्रवधू मोनिका और कर्मबीर गुप्ता पर हत्या का आरोप लगाया है। उसने मोनिका और कर्मबीर के साथ अवैध संबंध का भी आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि दोनों ने बिजेंद्र की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या की है, अभी मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की कई पहलुओं से जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
-मनोज कुमार, थाना प्रभारी, घरौंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed