फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   crime, police, kidnap

कल अपहर्ताओं से बचकर भागा बालक आज फिर लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
crime, police, kidnap
अपहरणकर्ताओं की चुंगल से कल भागा किशोर दूसरे दिन फिर लापता
विज्ञापन

निसिंग। बुधवार देर रात जो किशोर अपहरणकर्ताओं के चुंगल से छूटकर किसी तरह भाग निकला था, वही किशोर शुक्रवार को फिर लापता हो गया है। ग्रामीण दिनभर उसकी तलाश करते रहे लेकिन देर तक उसका कोई पता नहीं चला है। परिजनों को आशंका है कि उसका फिर अपहरण कर लिया गया है।
बुधवार को 15 वर्षीय ब्रास निवासी हिमांशु को दो बाइक स्वारो ने देर रात उस समय अपहरण कर लिया था, जब वह पशुओं के बाड़े में सोने के लिए जा रहा था। अमुपुर रोड पर मंदिर के पास बाइक धीमी होने पर किशोर कूद कर भाग निकला था। उसके पिता ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी तो पुलिस ने मौके पर पहुंची अज्ञात बाइक सवार अपहरणकर्ताओं को भी तलाश किया। लेकिन इसके बाद पुलिस लौट गई। परिजन भी निश्चिंत हो गए। उसके पिता सुखदेव ने बताया कि हिमांशु शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे सांभली रोड पर खेतों में गया था। जो 2 घंटे बाद भी वापस नहीं लौटा तो उसे बुलाने परिजन खेतों में पहुंचे लेकिन वहां वह नहीं मिला। जब काफी देर तक उसका कोई सुराग नहीं लगा तो बात गांव में फैल गई। दर्जनों ग्रामीण उसकी तलाश में लग गए। परिजनों ने अपहरण की आशंका के चलते पुलिस को फिर सूचना दी। पुलिस ने भी उसे खेतों में तलाशा। खेतों के पास में पंचायती जमीन के बीहड़ों में सर्च अभियान चलाकर युवक की तलाश की। इस दौरान ड्रोन की भी मदद ली गई लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। उसकी तलाश देर रात तक जारी थी। इस घटना को पुलिस के लिए खुली चुनौती माना जा रहा है, वहीं पुलिस की लापरवाही भी साफ दिख रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रामफल ने बताया कि हिमांशु के पिता की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया जाएगा। उसकी तलाश को लेकर आसपास के गांवों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। मामले को लेकर पुलिस पूरी तरह से गंभीर है। उम्मीद है कि जल्द ही उनकी तलाश कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed